GUJCET 2025 Answer Key OUT: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 की आंसर की जारी, Direct Link
- GUJCET Answer Key 2025: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 1 अप्रैल 2025 को गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 (GUJCET 2025) की आंसर की जारी कर दी है।

GUJCET 2025 Answer Key Pdf Download: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 1 अप्रैल 2025 को गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 (GUJCET 2025) की आंसर की जारी कर दी है। जो परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे वे आंसर की आधिकारिक वेबसाइट gsebservice.com पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 23 मार्च 2025 को किया गया था। परीक्षा में करीब 1.2 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
आंसर की के साथ उम्मीदवारों के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को भी ओपन किया गया है। ऑब्जेक्शन विंडो 5 अप्रैल 2025 तक आपत्ति दर्ज करने के लिए ओपन रहेगी।
GUJCET Answer Key 2025: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 आंसर की 2025 कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट gsebservice.com पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लिंक “GUJCET-2025 PROVISIONAL ANSWER KEY” पर क्लिक करना होगा।
3. अब आपकी स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
4. अब आप फाइनल आंसर की को ध्यान से चेक कीजिए।
5. अब आप इसे डाउनलोड कर लीजिए।
GUJCET-2025 PROVISIONAL ANSWER KEY DIRECT PDF Link
यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि आंसर की में दिए गए किसी प्रश्न का उत्तर सही नहीं है तो वे gujcetkey@gmail.com पर अपनी आपत्ति निर्धारित फॉर्मेट में संबंधित दस्तावेजों के साथ 5 अप्रैल 2025 शाम 6 बजे तक ई-मेल कर सकते हैं। प्रति प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। आपत्ति के साथ शुल्क भुगतान चालान की एक प्रति भी ई-मेल के माध्यम से भेजनी होगी। भुगतान शुल्क की रसीद के बिना प्राप्त किसी भी अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
आगे यह भी कहा गया है कि यदि सबमिट किया गया प्रश्न सही पाया जाता है तो उस प्रश्न के लिए भुगतान किया गया शुल्क उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा।