Hindi Newsकरियर न्यूज़CUET UG 2025 Registration window will open soon at cuet.nta.nic.in know documents list and how to apply when starts

CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन से पहले, अभी चेक कर लें जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट

  • CUET UG 2025 Registration: एनटीए जल्द ही सीयूईटी यूजी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को ओपन करेगा। अगर आप सीयूईटी यूजी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले हैं तो अभी जान लें रजिस्ट्रेशन कैसे करना है, रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट क्या हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानTue, 25 Feb 2025 07:51 PM
share Share
Follow Us on
CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन से पहले, अभी चेक कर लें जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट

CUET UG Application Form 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक 2025 ले लिए आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in को लॉन्च किया है। एनटीए जल्द ही सीयूईटी यूजी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को ओपन करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सीयूईटी यूजी 2025 शेड्यूल का इंतजार है। लेकिन इससे पहले अगर आप सीयूईटी यूजी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले हैं तो अभी जान लें रजिस्ट्रेशन कैसे करना है, रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट क्या हैं।

CUET UG 2025 Documents: सीयूईटी यूजी 2025 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट-

1. रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे जरूरी है मोबाईल नंबर। इसके साथ ही बैकअप के रूप में अभिभावकों (माता-पिता) का मोबाईल नंबर जोड़ना सही रहेगा।

2. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रजिस्ट्रेशन के समय एक सही और एक्टिव ई-मेल आईडी का उपयोग करें। परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ई-मेल पर भेजी जाएगी।

3. उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ वर्तमान समय की होनी चाहिए। फोटोग्राफ साफ होनी चाहिए और बैकग्राउंड सफेद हो, तो बेहतर रहेगा।

4. स्कैन की गई तस्वीर का प्रारूप जेपीजी/जेपीईजी प्रारूप होना चाहिए।

5. स्कैन की गई तस्वीर का आकार 10kb से 200kb होना चाहिए।

6. एनटीए द्वारा निर्धारित स्कैन किए गए हस्ताक्षर का आकार 4 kb से 30 kb होना चाहिए।

7. उम्मीदवार को पीडब्ल्यूडी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) अपलोड करना होगा।

8. जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) अपलोड करना होगा।

ये भी पढ़ें:CUET UG: अब 12वीं में आर्ट्स वाले बच्चे भी कर सकते हैं बीएससी और बी.कॉम

CUET UG 2025 Registration: सीयूईटी यूजी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए CUET UG 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको अपनी डिटेल्स डालकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

4. अब आपको सीयूईटी यूजी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।

5. इसके बाद आपको जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।

6. इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म फीस को जमा करना होगा।

7. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करना होगा।

8. इसके बाद अंत में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट लेना न भूलें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें