CTET की एग्जाम सिटी स्लिप हुई जारी, जानें कब आएंगे एडमिट कार्ड
ctet.nic.in: सीबीएसई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर 2024 की एग्जाम सिटी इंफोर्मेशन स्लिप जारी हो गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वो नीचे दिएगए लिंक पर क्लिक कर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीएसई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर 2024 की एग्जाम सिटी इंफोर्मेशन स्लिप जारी हो गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वो नीचे दिएगए लिंक पर क्लिक कर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा ctet.nic.in से भी सिटी स्लिप डाउनलोड की जा सकती है। इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन की जरूरत होगी। आपको बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप से आपको परीक्षा केंद्र के शहर के बारे में जानकारी मिल जाएगी और आप ट्रेवल प्लान बना सकते हैं। आपको बता दें कि यह एडमिट कार्ड नहीं है, सिर्फ एग्जाम सिटी स्लिप है, इस परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले 12 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन में जानकारी दी गई है कि परीक्षा से दो दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किएजाएंगे।
पेपर I उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा I से V तक के लिए शिक्षक बनना चाहता है।
पेपर II उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा VI से VIII के लिए शिक्षक बनना चाहता है।
यहां कर सकते हैं नौकरी के लिए आवेदन
सीटीईटी पास होने के बाद किन सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि जैसा कि नाम से पता चलता है, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, तो आप किसी भी केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक की भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि सीटीईटी एक क्वालीफाईंग एग्जाम है। इसकी तैयारी करके आप सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नौकरी के लिए आवेदन के योग्य हो जाते हैं। CTET क्वालिफाई करने वाले टीचर्स देशभर के उन सभी स्कूलों में नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं जो केंद्र सरकार के तहत आते हैं। इनमें सभी केंद्रीय स्कूल औक नवोदय विद्यालय शामिल हैं। साथ ही स्टेट TET के अलावा कई राज्य CTET के स्कोर को भी मान्यता देते हैं। ऐसे राज्यों के स्कूलों में नौकरी के लिए भी CTET क्वालिफाइड उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा चंडीगढ़, दादरा एंड नगर हवेली, दमन एंड दीव, अंडमान एंड निकोबार आईलैंड्स, लक्षद्वीप और दिल्ली के स्कूलों में भी नौकरी के लिए आवेदन सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।