Hindi Newsकरियर न्यूज़BPSC TRE Result 2024: bpsc tre 3 result soon class 9th to 12th bihar teacher result vacancy roster awaited

BPSC TRE Result : बिहार शिक्षक भर्ती 9वीं - 12वीं वर्ग का रिजल्ट bpsc.bih.nic.in पर होगा जारी

  • BPSC TRE 3.0 के टीजीटी पीजीटी भर्ती के अभ्यर्थियों को परिणाम के साथ अपडेटेड वैकेंसी रोस्टर का भी इंतजार है।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 7 Dec 2024 12:55 PM
share Share
Follow Us on
BPSC TRE Result : बिहार शिक्षक भर्ती 9वीं - 12वीं वर्ग का रिजल्ट bpsc.bih.nic.in पर होगा जारी

बिहार लोक सेवा आयोग की तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के वर्ग 9वी - 12वीं का रिजल्ट का इंतजार हजारों अभ्यर्थियों को है। बीपीएससी अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चयनित रोल नंबर की सूची जारी करेगा। साथ ही हर वर्ग के प्रत्येक विषय का कटऑफ भी घोषित होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार लोक सेवा आयोग पहले टीजीटी 9-10वीं वर्ग का रिजल्ट जारी करेगा। अभ्यर्थियों को अपडेटेड वैकेंसी रोस्टर का भी इंतजार है।

गौरतलब है कि बिहार तीसरे चरण की इस शिक्षक भर्ती का विज्ञापन पहले 65 प्रतिशत आरक्षण की नीति के तहत जारी किया गया था। जिसे बाद में कोर्ट ने रद्द कर दिया। इसके बाद सरकार ने दोबारा से 50 प्रतिशत आरक्षण के साथ वैकेंसी का नया रोस्टर निकाला। वहीं अब रिजल्ट इसी रोस्टर के आधार पर जारी किया जा रहा है।

वर्ग 1-5 में रिक्त 25505 पदों के लिए 21911 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। वर्ग 6-8 में 18973 पदों के लिए 16989 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

रिजल्ट के बाद कांउसलिंग व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का प्रक्रिया शुरू होगी। रिजल्ट से पहले शिक्षा विभाग काउंसलिंग शेड्यूल तय कर चुका है। वर्ग 9-10 के स्कूल टीचरों का काउंसलिंग 16 से 20 दिसंबर 2024 तक और वर्ग 11-12 के स्कूल टीचरों की काउंसलिंग 16 से 20 दिसंबर 2024 तक होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें