दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले टॉप-10 देश कौन से हैं?
- दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले टॉप-10 देशों में ईरान सबसे ऊपर है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 2.48 रुपये है। जबकि, हांगकांग में सबसे महंगा पेट्रोल 294.49 रुपये लीटर है।

Petrol-Diesel Price Today 18 Feb: कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर 75 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं। इस बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रोजाना की तरह आज सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद मंगलवार राहतभरा रहा और पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। आइए जानें आज भारत के किस राज्य में सबसे सस्ता ईंधन मिल रहा है और दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले टॉप-10 देश कौन से हैं?
पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल
आज 18 फरवरी को दिल्ली में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.67 रुपये पर स्थिर हैं। जबकि, पोर्ट ब्लेयर में देश का सबसे सस्ता पेट्रोल 82.46 रुपये और डीजल 78.05 रुपये लीटर बिक राह है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक आज ब्रेंट क्रूड का अप्रैल वायदा 0.64 पर्सेंट चढ़कर 75.22 डॉलर प्रति बैरल पर था। जबकि, डब्ल्यूटीआई का मार्च वायदा 0.83 पर्सेंट चढ़कर 71.33 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा था।
दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले टॉप-10 देश
ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज डॉट कॉम के मुताबिक दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल ईरान में बिक रहा है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 2.48 रुपये है। जबकि, हांगकांग में सबसे महंगा पेट्रोल 294.49 रुपये लीटर है। लीबिया दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाला देश है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 2.64 रुपये है।
इसके बाद नंबर वेनेजुएला का है, जहां पेट्रोल की कीमत भारतीय रुपये के हिसाब से 3 रुपये से थोड़ा अधिक है। इन तीन देशों के बाद सबसे सस्ता तेल अंगोला में है। अंगोला में पेट्रोल का रेट 28.47 रुपये पड़ेगा। पांचवें नंबर पर मिस्र है, जहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत इंडियन करेंसी के हिसाब से 29.25 रुपये पड़ेगी।
दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले देशों में छठे नंबर पर अल्जीरिया है। यहां एक लीटर पेट्रोली कीमत 29.45 रुपये है। कुवैत में पेट्रोल 29.50 रुपये लीटर है और यह इस लिस्ट में आठवें नंबर पर है। 9वें स्थान पर तुर्कमेनिस्तान है, जहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 37.26 रुपये पड़ेगी। 10वें स्थान पर मलेशिया है। यहां पेट्रोल का दाम 39.80 रुपये लीटर है।
किस राज्य में क्या हैं पेट्रेल-डीजल के लेटेस्ट रेट
आईओसी के मुताबिक देखें किस राज्य में क्या है पेट्रेल-डीजल का लेटेस्ट रेट…
राज्य पेट्रोल डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली 94.77 87.67
प्रयागराज 94.77 87.92
आंध्र प्रदेश 108.35 96.22
बिहार 105.58 92.42
छत्तीसगढ़ 100.35 93.30
कर्नाटक 102.92 88.99
केरल 107.30 96.18
मध्य प्रदेश 106.22 91.62
महाराष्ट्र 103.44 89.97
ओडिशा 101.39 92.96
राजस्थान 104.72 90.21
सिक्किम 101.75 88.95
तमिलनाडु 100.80 92.39
तेलंगाना 107.46 95.70
पश्चिम बंगाल 104.95 91.76
अंडमान और निकोबार 82.46 78.05
अरुणाचल प्रदेश 90.66 80.21
असम 98.19 89.42
चंडीगढ़ 94.30 82.45
दादरा और नगर हवेली 92.56 88.50
दमन और दीव 92.37 87.87
स्रोत: इंडियन ऑयल
बजट जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।