Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़these 10 companies lock in peroid going to end check details here

इन 10 कंपनियों के लिए यह हफ्ता है काफी महत्वपूर्ण, समाप्त हो रहा लॉक इन पीरियड, आप किसी पर है दांव?

  • यह हफ्ता 10 कंपनियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इन 10 कंपनियों के एंकर निवेशकों का लॉक इन पीरियड समाप्त हो रहा है। ये 10 कंपनियां स्विगी, ओला इलेक्ट्रिक, एकमे सोलर होल्डिंग्स, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस हैं।

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तानMon, 10 Feb 2025 03:03 PM
share Share
Follow Us on
इन 10 कंपनियों के लिए यह हफ्ता है काफी महत्वपूर्ण, समाप्त हो रहा लॉक इन पीरियड, आप किसी पर है दांव?

यह हफ्ता 10 कंपनियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इन 10 कंपनियों के एंकर निवेशकों का लॉक इन पीरियड समाप्त हो रहा है। ये 10 कंपनियां स्विगी, ओला इलेक्ट्रिक, एकमे सोलर होल्डिंग्स, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस हैं। बता दें, लॉक इन पीरियड समाप्त होने का यह मतलब नहीं है कि ये सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच दिए जाएंगे। बल्किट अब ये ट्रेड के लिए उपलब्ध होंगे।

कौन-कौन सी हैं 10 कंपनियां?

1- स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग के 4 मिलियन शेयरों का लॉक इन पीरियड समाप्त हो रहा है। अब ये ट्रेड किए जा सकेंगे। बता दें, कंपनी का कुल 2 प्रतिशत हिस्सा के बराबर ये है।

2- Quadrant Future Tek के मिलिनय शेयर या फिर 6 प्रतिशत हिस्सेदारी का लॉक इन पीरियड समाप्ह हो गया है। 10 फरवरी यानी आज से ट्रेड के लिए उपलब्ध हैं।

3- स्विगी के 65 मिलियन शेयरों का लॉक इन पीरियड आज समाप्त हो रहे हैं। यह कंपनी में कुल 3 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।

4- ACME Solar Holdings के 23 मिलियन शेयरों का लॉक इन पीरियड 10 फरवरी को समाप्त हो रहा है। जोकि कंपनी में 4 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

ये भी पढ़ें:40% बढ़ा कंपनी का नेट प्रॉफिट फिर निवेशक नहीं दिख रहे खुश

5- Unicommerce Esolutions के एंकर निवेशकों का लॉक इन पीरियड 6 महीने के बाद आज यानी 10 फरवरी को समाप्त हो रहा है। अब ये ट्रे़डिंग के लिए उपलब्ध रहेंगे।

6- आज यानी 10 फरवरी को ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के 1962 मिलियन शेयरों का लॉक इन पीरियड आज समाप्त हो रहा है।

7- Ceigall India के 108 मिलियन या फिर 62 प्रतिशत हिस्सेदारी का लॉक इन पीरियड कल समाप्त हो गया। आज यानी 10 फरवरी से अब इनकी ट्रेडिंग की जा सकती है।

8- Brainbees के 335 मिलियन शेयर या फिर 69 प्रतिशत का लॉक इन पीरियड कल समाप्त हो चुका है। 10 फरवरी से ये शेयर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हैं।

9- एसबीएफसी फाइनेंस के 225 मिलियन शेयरों का लॉक इन पीरियड 11 फरवरी को समाप्त हो रहा है। यह कंपनी में 21 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

10- Concord Biotech के 21 मिलियन शेयरों का लॉक पीरियड समाप्त हो चुका है। यह कंपनी की कुल हिस्सेदारी के लिए 20 प्रतिशत के बराबर है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

बजट जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

अगला लेखऐप पर पढ़ें