टाटा का यह शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा, 600% बढ़ा शेयर का भाव, झुनझुनवाला के पास 2 करोड़ से ज्यादा शेयर
- टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स के शेयर गुरुवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। इंडियन होटल्स के शेयर गुरुवार को 775.35 रुपये पर जा पहुंचे हैं। दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पास इंडियन होटल्स के 2 करोड़ से ज्यादा शेयर हैं।

टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) के शेयर अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के शेयर गुरुवार को करीब 3 पर्सेंट की तेजी के साथ 775.35 रुपये पर जा पहुंचे हैं। विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने इंडियन होटल्स के शेयर खरीदने को कहा है। ब्रोकरेज हाउस ने इंडियन होटल्स के शेयरों के लिए 900 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यानी, बुधवार के क्लोजिंग लेवल्स से इंडियन होटल्स के शेयरों में करीब 20 पर्सेंट का उछाल देखने को मिल सकता है। दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला ने भी टाटा ग्रुप की इस कंपनी पर बड़ा दांव लगाया हुआ है। झुनझुनवाला के पास इंडियन होटल्स के 2 करोड़ से ज्यादा शेयर हैं।
4 साल में 600% से ज्यादा उछल गए कंपनी के शेयर
इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) के शेयर पिछले 4 साल में 600 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 20 नवंबर 2020 को 110.15 रुपये पर थे। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के शेयर 21 नवंबर 2024 को 775.35 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 3 साल में इंडियन होटल्स के शेयरों में 267 पर्सेंट का उछाल आया है। वहीं, पिछले एक साल में इंडियन होटल्स के शेयर करीब 84 पर्सेंट चढ़ गए हैं। टाटा ग्रुप की कंपनी के शेयर 21 नवंबर 2023 को 420.80 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 21 नवंबर 2024 को 775.35 रुपये पर जा पहुंचे हैं।
रेखा झुनझुनवाला के पास इंडियन होटल्स के 2 करोड़ से ज्यादा शेयर
दिग्गज इनवेस्टर रेखा झुनझुनवाला ने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के शेयरों पर बड़ा दांव लगाया हुआ है। रेखा झुनझुनवाला के पास इंडियन होटल्स के टोटल 28,810,965 शेयर हैं। कंपनी में झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 2 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा सितंबर 2024 तिमाही तक का है। शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, कंपनी में म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 13.89 पर्सेंट है।
बजट जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।