इसी साल 37% चढ़ गया टाटा ग्रुप का होटल शेयर, महाकुंभ से चमका कारोबार
- इस साल अब तक बनारस होटल्स के शेयरों में 37% से ज्यादा का उछाल आया है। इस साल की शुरुआत में 1 जनवरी 2025 को कंपनी के शेयर 8309.40 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 19 फरवरी 2025 को 11407.05 रुपये पर जा पहुंचे हैं।

भारतीय बाजार के कमजोर सेंटीमेंट के बावजूद बनारस होटल्स के शेयरों में इस साल सधी हुई रैली देखने को मिली है। बनारस होटल्स के शेयर बुधवार को BSE में 8 पर्सेंट से अधिक चढ़कर 11407.05 रुपये पर बंद हुए हैं। लगातार दूसरे दिन टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। दो दिन में बनारस होटल्स के शेयर करीब 18 पर्सेंट उछल गए हैं। इस साल अब तक बनारस होटल्स के शेयरों में 37 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। इस साल की शुरुआत में 1 जनवरी 2025 को कंपनी के शेयर 8309.40 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 19 फरवरी 2025 को 11407.05 रुपये पर जा पहुंचे हैं।
इंडियन होटल्स कंपनी की सहायक कंपनी है बनारस होटल्स
बनारस होटल्स, इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) की सहायक कंपनी है। कंपनी में इंडियन होटल्स कंपनी की हिस्सेदारी 49.53 पर्सेंट है। इंडियन होटल्स कंपनी, टाटा ग्रुप का हिस्सा है। बनारस होटल्स, लग्जरी और बजट होटल्स में ऑपरेट करती है। बनारस होटल्स के वाराणसी में ताज गंगेज और नदेसर पैलेस के साथ महाराष्ट्र के गोंदिया में जिंजर होटल है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मजबूत नतीजों और महाकुंभ की वजह से डिमांड बढ़ने से बनारस होटल्स के शेयरों में हाल में अच्छी तेजी देखने को मिली है। मजबूत डिमांड से चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में भी कंपनी के रेवेन्यू में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है।
करीब 20% बढ़ा है बनारस होटल्स का मुनाफा
चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में बनारस होटल्स का मुनाफा सालाना आधार पर 19.96 पर्सेंट बढ़कर 13.56 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 11.30 करोड़ रुपये था। अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में बनारस होटल्स का रेवेन्यू 16.23 पर्सेंट बढ़कर 40.01 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 34.5 करोड़ रुपये था।
5 साल में 581% उछल गए हैं बनारस होटल्स के शेयर
बनारस होटल्स के शेयर पिछले 5 साल में 581 पर्सेंट चढ़ गए हैं। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 20 फरवरी 2020 को 1675 रुपये पर थे। बनारस होटल्स के शेयर 19 फरवरी 2025 को 11,407.05 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 साल में बनारस होटल्स के शेयरों में 788 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है। वहीं, पिछले 3 साल में कंपनी के शेयर 493 पर्सेंट चढ़ गए हैं। दो साल में बनारस होटल्स के शेयरों में 244 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 11,800 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 7400 रुपये है।
बजट जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।