Share Market Updates 17 Feb: 8 दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर, निवेशकों ने ली राहत की सांस
- Share Market Updates 17 Feb: निफ्टी आज 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22970 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 0.08 प्रतिशत या फिर 57.65 की तेजी के साथ 75,996 अंक पर बंद हुआ है। पिछले कुछ समय से मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स काफी दबाव में थे।
Stock Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी की लगातार 8 दिन की गिरावट पर आखिरकार ब्रेक लग गया है। सोमवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। बता दें, आज के दिन की शुरुआत भी नकारात्मक रही थी। सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। लेकिन शाम होते-होते बाजार ने रिकवर किया।
निफ्टी आज 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22970 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 0.08 प्रतिशत या फिर 57.65 की तेजी के साथ 75,996 अंक पर बंद हुआ है। पिछले कुछ समय से मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स काफी दबाव में थे। आज वो भी बढ़त बनाने में सफल रहे हैं। बता दें, निफ्टी मिड कैप 100 इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,849 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ है।
किस कंपनी का कैसा रहा हाल?
सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में आज 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं। जिसमें सबसे अधिक तेजी बजाज फिनसर्व और पावरग्रिड के शेयरों में देखने को मिली। दोनों कंपनियों के शेयर 2-2 प्रतिशत की बढ़त बनाने में सफल रहे हैं। दूसरी महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। कंपनी के शेयर बाजार के बंद होने के समय पर 3.75 प्रतिशत तक टूट गए थे।
बीएसई के डाटा के अनुसार आज 187 कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। वहीं, 524 कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। 69 कंपनियां 52 वीक हाई पर पहुंचने में सफल रही हैं।
1:45 PM Share Market Live Updates 17 Feb: शेयर मार्केट में लगातार 9वें दिन गिरावट के बीच अब रिकवरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स आज दिन के निचले स्तर 75294 से 76018 के लेवल पर पहुंच गया है। इसमें अभी 76 अंकों की तेजी है। निफ्टी भी गिरावट का शतक लगाने के बाद अब केवल 20 अंक ऊपर 22950 पर है। इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, श्रीराम फाइनेंस, अडानी एंटरप्राइजेज निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में हैं।
12:15 PM Share Market Live Updates 17 Feb: शेयर मार्केट में लगातार 9वें दिन गिरावट है। सेंसेक्स 340 अंकों की गिरावट के साथ 75598 पर है। एक समय यह 75294 पर था। सेंसेक्स पर सबसे अधिक गिरावट महिंद्रा एंड महिंद्रा में 4.39 पर्सेंट की है। चढ़ने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, अल्ट्रटेक सीमेंट, पावर ग्रिड एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, जोमैटो, टाटा मोटर्स, रिलायंस आदि हैं।
10:30 AM Share Market Live Updates 17 Feb: शेयर मार्केट में लगातार 9वें दिन गिरावट के बीच निफ्टी फार्मा और हेल्थ केयर को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी आईटी, मेटल, पीएसयू बैंक, रियल्टी, ऑटो और आईटी टेलीकॉम इंडेक्स में बड़ी गिरावट है। बैंक निफ्टी भी करीब एक पर्सेंट नीचे है। सेंसेक्स अब 315 अंकों की गिरावट के साथ 75623 और निफ्टी 91 अंकों के नुकसान के साथ 22838 पर है।
9:25 AM Share Market Live Updates 17 Feb: निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में महिंद्रा एंड महिंद्रा 4.29 पर्सेंट की गिरावट के साथ 2816.45 रुपये पर आ गया है। एचडीएफसी लाइफ में 1.31, हीरो मोटोकॉर्प में 1.23, बीईएल में 1.14 और टाटा स्टील में 1.09 पर्सेंट की गिरावट है। जबकि, निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में सन फार्मा, सिप्ला, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर हैं। एनएसई पर अभी 94 स्टॉक्स में लोअर सर्किट लगा है।
9:15 AM Share Market Live Updates 17 Feb: शुरुआती कारोबार में ही मार्केट में भूचाल नजर आ रहा है। सेंसेक्स 520 अंकों की गिरावट के साथ 75418 पर आ गया है। जबकि, निफटी 168 अंकों का गोता लगाकर 22760 पर है। लगातार 9वें दिन शेयर मार्केट में गिरावट है। बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स आज 297 अंकों की गिरावट के साथ 75641 और एनएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी 119 अंक नीचे 22809 के लेवल पर खुला।
Share Market Live Updates 17 Feb: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के सतर्क नोट पर खुलने की उम्मीद है। लगातार 8 सेशन से गिर रहे बाजार में आज 9वें दिन भी गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में ज्यादातर बढ़त के साथ कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को नैस्डेक पर रैली के साथ मिश्रित बंद हुआ। जबकि, गिफ्ट निफ्टी लाल निशान के साथ 22,960 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था।
एशियन मार्केट्स
आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार हुआ। जापान का निक्केई 225 सपाट था, जबकि टॉपिक्स 0.15 प्रतिशत बढ़ गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.18 प्रतिशत और कोस्डैक 0.35 प्रतिशत मजबूत हुआ। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम शुरुआत का संकेत दिया।
गिफ्ट निफ्टी टुडे
गिफ्ट निफ्टी 22,960 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था। निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 35 अंकों की नीचे था, जो भारतीय शेयर बाजार के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।
वॉल स्ट्रीट का हाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जैसे को तैसा टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को मिश्रित बंद हुए। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.37 प्रतिशत गिरकर 44,546.08 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500 0.01 प्रतिशत घटकर 6,114.63 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 20,026.77 के स्तर पर बंद हुआ।
घरेलू मार्केट
भारतीय शेयर बाजार लगातार आठवें कारोबारी सत्र के लिए गिरवाट के साथ शुक्रवार को बंद हुआ, जो दो साल में अपनी सबसे लंबी गिरावट दर्ज किया है। सेंसेक्स 199.76 अंक या 0.26 प्रतिशत गिरकर 75,939.21 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 102.15 अंक या 0.44 प्रतिशत कम होकर 22,929.25 पर बंद हुआ।
बजट जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।