Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़hurun india 500 list top 10 most valuable companies ril tcs hdfc along with nse

Hurun India 500 list: भारत की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS और एचडीएफसी के साथ NSE भी

  • Hurun India 500 list: भारत की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में टॉप पर रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक हैं। टॉप-10 कंपनियों की कंबाइन वैल्यू सऊदी अरब की जीडीपी से अधिक है।

Drigraj Madheshia हिन्दुस्तान टाइम्सWed, 19 Feb 2025 09:05 AM
share Share
Follow Us on
Hurun India 500 list: भारत की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS और एचडीएफसी के साथ NSE भी

Hurun India 500 list: रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक भारत की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में शुमार हैं। एक्सिस बैंक की बैंकिंग इकाई बरगंडी प्राइवेट और हुरुन इंडिया द्वारा बनाई गई लिस्ट में कहा गया है कि भारत की टॉप- 500 कंपनियों की कंबाइन वैल्यू 3.8 ट्रिलियन डॉलर है, जो भारत की अपनी जीडीपी और संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया और स्पेन की जीडीपी से भी अधिक है।

अकेले टॉप-10 कंपनियों की कंबाइन वैल्यू सऊदी अरब की जीडीपी से अधिक है। इन सभी कंपनियों ने घरेलू स्टॉक मार्केट बेंचमार्क इंडेक्स, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 को आउटपरफॉर्म किया है, जो क्रमशः 27 फीसद और 30 फीसद तक बढ़ गए, जबकि कंपनियों की औसत ग्रोथ 40% थी।

हुरुन इंडिया 500 लिस्ट में टॉप-10 कंपनियां और उनकी वैल्यू

1. रिलायंस इंडस्ट्रीज

वैल्यू: ₹17,52,650 करोड़

2.टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)

वैल्यू: ₹16,10,800 करोड़

3. एचडीएफसी बैंक

वैल्यू: ₹14,22,570 करोड़

4. भारती एयरटेल

वैल्यू: ₹9,74,470 करोड़

5. आईसीआईसीआई बैंक

वैल्यू: ₹9,30,72 करोड़

6. इंफोसिस

वैल्यू: ₹7,99,40 करोड़

7. आईटीसी

वैल्यू: ₹5,80,670 करोड़

8. लार्सन एंड टुब्रो

वैल्यू: ₹5,42,770 करोड़

9. एचसीएल टेक्नोलॉजीज

वैल्यू: ₹5,18,170 करोड़

10. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE)

मूल्य: ₹4,70,250 करोड़

हुरुन इंडिया 500 लिस्ट के रोचक तथ्य

अरबपति गौतम अडानी के अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन का वैल्युएशन 13 दिसंबर तक 2,73,530 करोड़ रुपये था, जबकि पूरे अडानी ग्रुप की वैल्यू 13.40 लाख करोड़ रुपये थी, जिसमें नौ लिस्टेड कंपनियां शामिल हैं। इसकी तुलना में अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस का मूल्य 19.71 लाख करोड़ रुपये था।

टाटा संस सबसे अधिक मूल्यवान औद्योगिक कंपनी

इसके तहत 15 कंपनियों के साथ टाटा संस सबसे अधिक मूल्यवान औद्योगिक कंपनी थी, जो 37% बढ़कर 32.27 लाख करोड़ रुपये हो गई। टॉप 500 कंपनियों के कुल मूल्य में समूह का हिस्सा 10% है।

सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी

ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज 297% की साल-दर-साल (YoY) मूल्य वृद्धि के साथ लिस्ट में सबसे तेजी से बढ़ती कंपनी थी। इसके बाद आईनॉक्स विंड और जेप्टो का नंबर आया।

भारत की सबसे मूल्यवान नॉन लिस्टेड कंपनी के रूप में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE है। इसका 2024 में वॅल्यू में 201% बढ़कर ₹4.7 लाख करोड़ हो गई।

बजट जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

अगला लेखऐप पर पढ़ें