Hindi Newsब्रांड पोस्ट न्यूज़vishnu sharma wrote a song on indian constitutionled Story

ये संविधान है, बाबा साहेब का वरदान है...संविधान के 75 साल पूरे होने पर गीत

  • संविधान के 75 साल पूरे होने पर गाने को ज़ी म्यूजिक ने रिलीज किया है। इस गाने को लिखने वाले विष्णु शर्मा पिछले साल राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर भी गाना लिख चुके हैं। उनका लिखा गीत 'श्रीराम विराजेंगे जन्मभूमि में' काफी लोकप्रिय हुआ था।

Brand PostFri, 31 Jan 2025 11:28 AM
share Share
Follow Us on
ये संविधान है, बाबा साहेब का वरदान है...संविधान के 75 साल पूरे होने पर गीत

देशभक्ति पर सैकड़ों गीत रचे गए हैं और कई बड़े लोकप्रिय भी हुए हैं, लेकिन संविधान पर बहुत कम गीतकारों ने कलम चलाई है। संविधान के 75 साल पूरे होने पर संगीतकार अनु मलिक ने इसका बीड़ा उठाया और गाना लिखा विष्णु शर्मा ने। वह पहले भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए गीतलिख चुके हैं। संविधान पर लिखे गीत के गायक है हवन करेंगे.. हवन करेंगे फेम दिव्य कुमार। गाने को जी म्यूजिक ने रिलीज किया है। विष्णु शर्मा लेखक, गीतकार और पत्रकार हैं। पिछले साल राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन उनका लिखा गीत 'श्रीराम विराजेंगे जन्मभूमि में' काफी लोकप्रिय हुआ था। उस गीत को भी जी म्यूजिक ने रिलीज किया था और गाया भी दिव्य कुमार ने ही था।

संविधान पर गाना बनाने के आइडिया मुंबई की शर्मिला घुगे का था। अनु मलिक ने 'श्रीराम विराजएंगे जन्मभूमि में' विष्णु शर्मा से लिखवाया था, इसलिए नई जिम्मेदारी भी उन्हीं को दी। विष्णु शर्मा इतिहास के शोधार्थी हैं और इतिहास पर 'कांग्रेस प्रेसीडेंट फाइल्स' और 'इंदिरा फाइल्स' जैसी किताबें लिख चुके हैं। वह इससे पहले एनिमेशन फिल्म '4th Idiot' के डायलॉग्स व गाने लिख चुके हैं। फिल्म समीक्षक होने के नाते इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) गोवा की दो बार ज्यूरी में रह चुके हैं।

इस गीत के बोल हैं, ये संविधान है... बाबा साहेब का वरदान है। विष्णु शर्मा ने बताया, 'गाना लंबा है और मैंने पूरी कोशिश की है कि संविधान के मूल तत्वों, शक्तियों के बंटवारे को तो आसान शब्दों में ढाला ही जाए, संविधान निर्माण में लगे प्रमुख व्यक्तियों की भी जानकारी दी जाए। साथ ही संविधान में जो 22 चित्र नंदलाल बोस ने बनाए हैं, उनको भी गीत में पिरोया जाए। खास बात यह है कि इस गाने में संविधान के तत्वों को प्राचीन भारतीय इतिहास से जोड़ा गया है ना कि जैसे कि अब तक विदेशों से प्रेरणा लेने के दावों का समर्थन किया है।'

राम मंदिर वाले गाने में अनु मलिक ने केवल एक लाइन अपनी आवाज में बोली थी, लेकिन इस गीत में आपको कई लाइनें अनु मलिक बोलते सुनाई देंगे। अनु मलिक देशभक्ति गीतों के लिए मशहूर हैं। ऐसे में उनके खाते में एक और नई उपलब्धि जुड़ गई है कि संविधान पर गाना कम्पोज करने वाले पहले संगीतकार होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें