सुपौल : बैठक में शामिल होने बहन के घर आया था सुभान
किशनपुर में राजपुर पंचायत के नेमनमा उप स्वास्थ्य केंद्र के पास एक सड़क हादसे में मो. अली की मौत हो गई जबकि मो. सुभान गंभीर रूप से घायल हैं। मो. अली और मो. सुभान एक बैठक में शामिल होने के बाद एक ही...
किशनपुर, एक संवाददाता। राजपुर पंचायत के नेमनमा उप स्वास्थ्य केंद्र के पास सड़क हादसे में मो. अली की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। वही गंभीर रूप से घायल मो. सुभान का निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि मो. सुभान साफी शनिवार सुबह अपनी बहन की ससुराल राजपुर आया था। शनिवार शाम राजपुर पंचायत के वार्ड आठ में ग्रामीणों की बैठक हुई थी। इसमें शामिल होने के लिए मो. अली भी पहुंचा था। बैठक में सुभान साफी भी था। बैठक खत्म होने के बाद मो. अली ने सुभान साफी को अपने साथ चलने का आग्रह किया। इसके बाद दोनों एक ही बाइक से निकले। नेमनमा उप स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार सफारी वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।