Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsSuspicious Death of Woman in Ratanpur In-Laws Accused of Murder

महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

रतनपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत के साहेबान में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतका के मायके वाले ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। रामकुमार और विभा कुमारी ने एक साल...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलThu, 6 Feb 2025 02:29 AM
share Share
Follow Us on
महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

वीरपुर/रतनपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत के वार्ड 6 साहेबान में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के मायके वाले ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बताया जाता है कि भगवानपुर पंचायत के साहेबान वार्ड 6 निवासी रामकुमार ने गांव में ही एक साल पहले विभा कुमारी (20) से प्रेम विवाह किया था। मंगलवार की रात रामकुमार और विभा कुमारी खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। बुधवार की सुबह जब रामकुमार की नींद खुली तो देखा विभा मृत अवस्था में पड़ी है। राम कुमार के शोर करने पर परिजन सहित आसपास के लोग वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि राजकुमार और विभाग एक ही वार्ड 6 के रहने वाले थे। दोनों ने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद मृतका के मायके वालों में कोहराम मच गया। उधर, थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन परिजनों ने अब तक आवेदन नहीं दिया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें