Suspicious Death of 21-Year-Old Woman in Kishanpur In-Laws Accused of Murder सुपौल : महिला की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsSuspicious Death of 21-Year-Old Woman in Kishanpur In-Laws Accused of Murder

सुपौल : महिला की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत

किशनपुर में मेहासिमर पंचायत के वार्ड एक सिंगिआवन में 21 वर्षीय रंजीता कुमारी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। पति पंजाब में मजदूरी कर रहा था। सास-ससुर ने दरवाजा तोड़कर रंजीता को मृत पाया। मायके वालों...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलSun, 20 April 2025 11:54 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल : महिला की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत

किशनपुर, एक संवाददाता। मेहासिमर पंचायत के वार्ड एक सिंगिआवन में शनिवार की रात एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले मृतका के ससुराल पहुंच गए। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका अरुण महतो की पत्नी रंजीता कुमारी (21) थी। बताया जाता है कि रंजीता का पति अरुण महतो दो महीने पहले पंजाब मजदूरी करने गया है। रंजीता ससुराल में अपने सास-ससुर के साथ रहती थी। शनिवार की रात रंजीता खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। रविवार सुबह काफी देर तक जब रंजीता ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो सास-ससुर ने बाहर से आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं आया तो दोनों ने मिलकर कमरे का दरवाज तोड़ दिया। अंदर जाने पर देखा रंजीता अपने बेड पर मृत पड़ी है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की वहां भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मृतक के मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही मृतका के माता-पिता सहित अन्य परिजन वहां पहुंचे। मृतका के मायके वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के मायके वाले ससुराल वालों पर मारपीट कर रंजीता की हत्या का आरोप लगा रहे थे। बताया जाता है कि परसामाधो पंचायत के वार्ड 12 निवासी श्याम सुंदर महतो ने अपनी पुत्री रंजीता कुमारी की शादी मेहासिमर पंचायत के वार्ड एक सिंगिआवन निवासी प्रमोद महतो के पुत्र अरुण महतो से एक साल पहले की थी। उधर, रंजीता की मौत के बाद उसके मायके वालों में कोहराम मच गया है। मृतका के पिता, माता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।