सुपौल : स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
पिपरा में पुलिस ने दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। गश्ती के दौरान लिटियाही चौक पर देवकृष्ण कुमार और रामपुर पंचायत में हर्ष कुमार के पास से 1.14 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि...

पिपरा। पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग जगहों से दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि गश्ती के क्रम में पुलिस दीनापट्टी पंचायत के लिटियाही चौक पर पहुंची। इस दौरान संदेह के आधार पर एक युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से युवक लिटियाही निवासी देवकृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा रामपुर पंचायत राजपुर में भी स्मैक के साथ एक युवक को पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक राजपुर निवासी हर्ष कुमार है। उन्होंने बताया कि दोनों के पास से 1.14 ग्राम स्मैक बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।