Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsFlood Erosion Prevention 106 Projects Approved by Water Resources Department

कटाव निरोधी कार्य के लिए 244 करोड़ मंजूर

बसंतपुर में जल संसाधन विभाग ने 244 करोड़ की लागत से 106 कटाव निरोधक योजनाओं की स्वीकृति दी है। इनमें से 76 योजनाएँ पूरी हो चुकी हैं और 55-60 पर तेजी से कार्य चल रहा है। सभी कार्य 15 मई से पहले पूरा...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलMon, 24 Feb 2025 03:47 AM
share Share
Follow Us on
कटाव निरोधी कार्य के लिए 244 करोड़ मंजूर

बसंतपुर। बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्य को लेकर जल संसाधन विभाग ने 244 करोड़ की लागत से 106 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इसमें से कई कार्य किये जा रहे हैं। सभी कार्य 15 मई से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर वरुण कुमार ने बताया कि इनमें से 76 योजनाओं के कार्य को निष्पदित किया जा चुका है, जबकि 55-60 योजनाओं पर युद्धस्तर से कार्य किया जा रहा है, जिससे निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा किया जा सके। स्वीकृत 106 योजनाओं में से 58 कार्य नेपाल प्रभाग में किए जा रहे हैं। शेष कार्य भारतीय प्रभाग में हो रहा है। कार्य की गुणवता को लेकर संबंधित क्षेत्र के इंजीनियर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिकरहट्टा मझारी बांध पर विश्वबैंक संपोषित 288 करोड़ की लागत से कार्य किया जा रहा है। मौके पर अन्य इंजीनियर मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें