सुपौल : मलाढ़ में संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
किशनपुर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और योजनाओं के लाभ के बारे में जागरूक...
Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलSun, 20 April 2025 11:23 PM

किशनपुर। मलाढ़ पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी गई। बीपीएम चंदन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मकसद ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम के तहत बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के लिए दिए जा रहे अनेक योजनाओं के विषय में बताया गया। इस दौरान दस महिलाओं ने सरकार द्वारा चलाए गए योजनाओं से प्राप्त लाभ को भी साझा किया। मौके पर कंचन कुमारी, दीपा जायसवाल थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।