जयंती पर याद किए गए ललित नारायण मिश्र
रतनपुर, एक संवाददाता। पूर्व रेल मंत्री स्व. ललित नारायण मिश्र की जयंती रविवार को

रतनपुर, एक संवाददाता। पूर्व रेल मंत्री स्व. ललित नारायण मिश्र की जयंती रविवार को बसावनपट्टी मध्य विद्यालय में मनाई गई। कार्यक्रम में लोगों ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया कामेश्वर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि ललित बाबू का जन्म 2 फरवरी 1922 में बसावनपट्टी गांव में हुआ था। ललित नारायण मिश्र पढ़ने में बहुत ही मेघावी थे। वे पटना यूनिवर्सिटी से एमए करने के बाद कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भाग लेने लगे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई में सक्रिय रूप से भाग लिया। देश को आजादी मिलने के बाद 1952 के लोकसभा क्षेत्र दरभंगा के पूर्वी भाग से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीता। उन्होंने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू से मिलकर कोसी की विभीषिका के बारे में कोसी पीड़ितों की व्यथा सुनाई। पंडित नेहरू ने नेपाल के महाराजा महेंद्र विक्रम साहदेव से बातचीत कर 1954 में कोसी पूर्वी तटबंध एवं पश्चिमी तटबंध का निर्माण कार्य शुरू कराया और कोशी बराज का निर्माण कराया। ललित बाबू 2 जनवरी 1975 को समस्तीपुर रेल लाईन का उद्घाटन के दौरान बम ब्लास्ट में घायल हो गए। 3 जनवरी 1975 को उनका निधन हो गया। मौके पर प्रमील मिश्र, रामविलास मेहता, ललित झा, सुरेश चन्द्र मिश्र, कुशेश्वर प्रासाद सिंह, लक्ष्मण मेहता, विवेकानंद मिश्र, डॉ. रमेश प्रसाद यादव, विन्देश्वर मरीक, सत्यनारायण सहनोगिया आदि मौजूद थे। इस अवसर पर 100 जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।