24-Hour Akhand Ramayana Recitation Begins in Raghopur Village सुपौल : अखंड रामायण पाठ का किया गया आयोजन, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul News24-Hour Akhand Ramayana Recitation Begins in Raghopur Village

सुपौल : अखंड रामायण पाठ का किया गया आयोजन

राघोपुर के परमानंदपुर पंचायत में मंगलवार सुबह 10 बजे से 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ। इस पाठ में कई लोग शामिल हुए और गांव में भक्ति का माहौल बना। आचार्य धर्मेंद्रनाथ मिश्र और अन्य ने यज्ञ को...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलWed, 30 April 2025 05:53 AM
share Share
Follow Us on
सुपौल : अखंड रामायण पाठ का किया गया आयोजन

रतनपुर। राघोपुर के परमानंदपुर पंचायत के वार्ड सात निवासी आचार्य पंडित धर्मेंद्रनाथ मिश्र के दरवाजे पर मंगलवार सुबह दस बजे से 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ शुरू किया गया। अखंड पाठ हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे महामंत्र के रूप में रामायण पाठ शुरू हुआ। रामायण पाठ में जयशंकर मिश्र, इंद्रकांत मिश्र, मणिनाथ मिश्र, प्रकाश चंद्र मिश्र आदि लोग शामिल थे। रामायण पाठ से पूरे गांव में भक्ति का माहौल हो गया है। यज्ञ को संपन्न कराने में आचार्य धर्मेंद्र नाथ मिश्र, भोगी मिश्र, ज्योति मिश्र, बच्चा मिश्र, सुकमार मिश्र आदि सक्रिय हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।