Hindi Newsबिहार न्यूज़Married woman shot dead in Sasaram Bihar accused husband absconding

सासाराम: विवाहित महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति फरार

बिहार के सासाराम में एक विवाहित महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पति पर लगा है और वह फरार बताया जा रहा है। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार नोखा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर...

Malay Ojha सासाराम हिन्दुस्तान टीम, Fri, 3 July 2020 09:54 AM
share Share
Follow Us on
सासाराम: विवाहित महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति फरार

बिहार के सासाराम में एक विवाहित महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पति पर लगा है और वह फरार बताया जा रहा है।

अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार नोखा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में गुरुवार की रात एक विवाहिता की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। मृतका गुड़िया देवी (28 वर्ष) रघुनाथपर निवासी बिन्दे चौधरी की पत्नी थी। हत्या का आरोप मृतका के पति पर ही लगा है। घटना के बाद से ही पति फरार बताया जाता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद व कलह को बताया जा रहा है। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। थानाध्यक्ष नरोतमचन्द्र ने बताया कि 28 वर्षीया विवाहिता गुड़िया देवी की हत्या  गोली मार कर की गई है। घटना के बाद  से मृतका का पति फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजने की तैयारी की जा रही है। मामले में अभी कोई आवेदन प्राप्त नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें