सड़क दुघर्टना में सीवान के दो युवकों की मौत
23 अप्रैल को महाराष्ट्र के समृद्धि राजमार्ग पर एक दुर्घटना में जिले के दो युवकों की मृत्यु हो गई। मृतकों में विकास कुमार और गुड्डू कुमार शामिल हैं, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। चार लोग एक नई गाड़ी में...

सीवान, निज प्रतिनिधि। महाराष्ट्रा के समृद्धि राजमार्ग पर नागपुर कॉरिडोर पर 23 अप्रैल को हुई एक दुर्घटना में जिले के दो युवकों की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों में ओरमा निवासी विकास कुमार और पचरूखी के सादिकपुर निवासी गुड्डू कुमार जबकि घायलों में मनीष कुमार व नितेश कुमार बताए जाते हैं। गुरुवार की देर शाम विकास कुमार का शव घर पहुंचा। बताया जाता है कि विकास कुमार महाराष्ट्र में रहकर नौकरी करते थे, जबकि गुड्डू कुमार का अपना वर्कशॉप था। एक नई गाड़ी में सवार होकर कुल चार लोग महाराष्ट्र से घर के लिए निकले थे। इस दौरान समृद्धि राजमार्ग के नागपुर कॉरिडोर पर अचानक कार पुल से टकरा गयी। इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना स्थल पर ही विकास कुमार व गुड्डू सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि नितेश कुमार व मनीष कुमार घायल हो गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।