सीवान: शौच करने गए युवक की गला रेत हत्या, दूसरा घायल
बिहार के सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के इमलौली गांव में सोमवार की देर शाम शौच के लिए गए युवक की गला रेत हत्या कर दी गई। मृतक गांव का विशाल शर्मा है। उसके साथ गए धन्नजय साहनी के...

बिहार के सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के इमलौली गांव में सोमवार की देर शाम शौच के लिए गए युवक की गला रेत हत्या कर दी गई। मृतक गांव का विशाल शर्मा है। उसके साथ गए धन्नजय साहनी के पेट मे चाकू लगा है। जिसका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल ने अपने बयान में छह लोगों को आरोपित किया है। घटना के बाद गांव के दो गुट में तनाव पैदा हो गया है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार की शाम को आठ बजे के करीब विशाल अपने दोस्त के घर से दूर शौच के लिए गया था। इसी दौरान विशाल को फोन कर किसी ने ट्रांसफार्मर के समीप बुलाया। फिर वहां छह लोगों ने मिलकर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। विशाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद धनन्जय गांव में घायल अवस्था मे पहुंचा। उसने छह लोगों पर हमला कर विशाल की हत्या करने और उसे चाकू मारकर घायल करने की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।