मडलकारा प्रबंधन बंदियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जोड़ने में जुटा
सीवान की मंडलकारा बुजूर्ग, दिव्यांग और विधवा महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जोड़ने में जुटी है। अब तक 16 पात्र बंदियों को पेंशन दी गई है। 10 वृद्धा पेंशन के लिए चयनित किए गए हैं, जिनमें से...

सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय मंडलकारा इन दिनों बुजूर्ग, दिव्यांग व विधवा महिलाओं को सरकार की ओर से चलायी जा रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जोड़ने में जुटा है। अबतक 16 पात्र बंदियों को पेंशन की राशि दिलायी जा चुकी है। वहीं, कई बंदियों का पेंशन प्रक्रियाधीन है। बताया गया है कि मंडलकारा में उन बंदियों का चयन कर रहा है जो पात्र होते हुए भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से अबतक बंचित हैं। ऐसे पात्र बंदियों को जागरूक कर पेंशन के लिए इनका आवेदन किया जा रहा है। मिले एक आंकड़े के अनुसार वृद्धा पेंशन के लिए कुल दस बंदियों का चयन किया गया है।
इनमें से 9 का पेंशन करा दिया गया है जबकि 1 बंदी का कार्य किसी कारण से प्रक्रियाधीन है। ठीक इस तरह 7 विधवाओं को भी पेंशन योजना का लाभ दिलाया गया है। हालांकि, अभी योजना से जोड़े जाने वाले दिव्यांगों की संख्या शून्य है। मंडलकारा में एक दिव्यांग बंदी है लेकिन इनके पास दिव्यांगता का प्रमाण पत्र नहीं है। ऐसे में मंडलकारा प्रबंधन पहले दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने में जुटा है। ऐसे ही दसवीं, व बारहवीं के छात्रों को भी छात्रवृति योजना से जोड़ने की बात बतायी गयी है। हालांकि, ऐसे पात्र लाभार्थियों की संख्या भी फिलहाल शून्य है। कुल 985 बंदी हैं मंडलकारा में बताया गया कि मंगलवार को सीवान मंडलकारा में कुल बंदियों की संख्या 985 थी। इनमें 46 महिलाएं जबकि अन्य पुरुष बंदी शामिल है। मंडलकारा प्रबंधन द्वारा सभी बंदियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम व योजनाएं भी शामिल हैं। मक्या कहते हैं मंडलकाराधीक्षक सीवान मंडलकाराधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि पात्र बंदियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जोड़ा जा रहा है। अबतक 16 पात्र बंदियों को पेंशन योजना से जोड़ दिया गया है। आने वाले बुजूर्ग व विधवा बंदियों का भी चयन किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।