Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsMassive Crowd Expected for Mahashivratri Water Offering at Historic Rameshwaram Dhama Temple

महाशिवरात्रि पर रामेश्वरम धाम सिहौता शिव मंदिर में उमड़ेगी भक्तों की भीड़।

महाशिवरात्रि पर रामेश्वरम धाम सिहौता शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। यह मंदिर ऐतिहासिक है और यहां स्थापित शिवलिंग नर्वदेश्वर है। भक्तों का मानना है कि यहां जलाभिषेक करने से...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 23 Feb 2025 09:21 PM
share Share
Follow Us on
 महाशिवरात्रि पर रामेश्वरम धाम सिहौता शिव मंदिर में उमड़ेगी भक्तों की भीड़।

महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के रामेश्वरम धाम सिहौता शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक को ले भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। मंदिर के स्थापित शिव जलाभिषेक से समस्त मनोकामनाएं पूरी होती है। शहर से महराजगंज-तरवारा मुख्य सड़क पर स्थित यह शिव मंदिर काफी पुराना है। यह एक ऐतिहासिक मंदिर है। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग नर्वदेश्वर हैं। ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का स्वरूप बदल गया है। सैकड़ों वर्ष पुराने शिव मंदिर में शिवलिंग के खंडित होने के बाद 12 साल पूर्व शिवलिंग पुनर्स्थापित की गई है। मंदिर के इतिहास को जानने को लेकर हर कोई उत्सुक रहता है। इस शहर में प्रवेश के हर मार्ग में पीपल का पेड़ मंदिर व तालाब मिलेगा। रामेश्वरम धाम शिव मंदिर भव्यता व गर्भगृह के हिसाब से शहर का सबसे बड़ा शिव मंदिर है। यह एक ऐतिहासिक शिव मंदिर है। सावन में हर दिन भक्तों की भीड़ भोलेनाथ पर जल चढ़ाने के लिए जुटती है। बाबा धाम जानेवाले भी पहले यहां पूजा करने के बाद ही गांव से प्रस्थान करते हैं। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक को उमड़ते हैं श्रद्धालु रामेश्वरम धाम सिहौता शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक को ले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। वैसे, सालोभर यहां भक्तों की भीड़ लगी रहती है। धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं। सोमवार, शुक्रवार व सावन की सोमवरी के साथ प्रत्येक शिवरात्रि पर जलार्पण को ले यहां भक्तों की कतार लगती है। भक्त बताते हैं कि इस मंदिर में जो भी शिव का जलाभिषेक कर पूजा - अर्चना करता है, वह खाली हाथ नहीं लौटता है। यहां आने वालों भक्तों मन्नतें पूरी होती हैं। कई देवी देवताओं का मूर्ति है आकर्षक का केंद्र रामेश्वरम धाम सिहौता शिव मंदिर में दो गुम्बज बने हैं। एक में शिव पार्वती, कार्तिकेय, गणेश व नंदी के शिव परिवार विराजते हैं दूसरे गुम्बज में श्रीराम दरबार के रूप में श्रीराम, सीता माता, लक्ष्मण के साथ हनुमान जी विराजमान हैं। मंदिर के वार्षिकोत्सव पर जुटती है भीड़ रामेश्वरम धाम सिहौता शिव मंदिर का हर साल महाशिवरात्रि के अवसर पर वार्षिकोत्सव व महायज्ञ का आयोजन होता है। जिसमें ख्यातिप्राप्त कथावाचक को बुलाया जाता है। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। इसके चलते सातों दिन मेले जैसा दृश्य रहता है। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन शिव बारात शोभायात्रा के साथ विशाल भंडारा आयोजित किया जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें