Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsMassive Crowd Expected at Baba Mahendranath Temple for Maha Shivratri Festival 2023

मेहंदार में महाशिवरात्रि पर जुटेंगे श्रद्धालु, तैयारी तेज

सिसवन के महेंद्रनाथ मंदिर में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। महोत्सव की प्रशासनिक तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं। इसके तहत वाहनों की आवाजाही पर रोक और...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 22 Feb 2025 01:55 PM
share Share
Follow Us on
 मेहंदार में महाशिवरात्रि पर जुटेंगे श्रद्धालु, तैयारी तेज

सिसवन। एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के एतिहासिक शिवमंदिर बाबा महेंद्रनाथ मंदिर मेंहंदार में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भाड़ी भीड़ जुटेगी। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले मेहंदार महोत्सव की प्रशासनिक तैयारी भी शुरू है। महोत्सव जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किया जाता है। मंदिर के महंत, पुजारी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी गई है। 2010 में मेहंदार आए सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली बार बाबा महेंद्रनाथ की पूजा - अर्चना करने के बाद इसे पर्यटन मानचित्र पर लाने की घोषणा की। 2017 में यहां मेहंदार महोत्सव का आयोजन शुरू हुआ। महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन भी सजग है। मेले में वाहनों के जाने से रोकने व भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर पंचायत सरकार भवन व विश्वकर्मा कुटी के पास बैरिकेटिंग कर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की तैनाती की जाएगी। तीन साल पूर्व सावन में हुए भगदड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने अरघा के माध्यम से श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की व्यवस्था लगाई गई। महाशिवरात्रि पर भी अरघा से ही जलाभिषेक किया जाएगा। प्रधान पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय, सत्येंद्र उपाध्याय ने बताया कि महाशिवरात्रि की विधि व्यवस्था प्रशासन को करना है। उन लोगों के द्वारा प्रतिदिन क्षेत्र में शांति व व्यवस्था को लेकर बाबा से अर्जी लगाया जाता है। मंदिर के साफ-सफाई , रंग - रोगन आदि का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। होता है कई सांस्कृतिक कार्यक्रम बाबा महेंद्रनाथ मंदिर मेहंदार में महाशिवरात्रि के पूर्व संध्या पर आयोजित मेहंदार महोत्सव में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। जिले के एमपी, सभी विधायक, एमएलसी व प्रशासनिक पदाधिकारी महोत्सव में शिरकत करते हैं। कई मशहूर कलाकार यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके है। स्थानीय कलाकारों द्वारा झांकियां निकालकर गांव परिभ्रमण होता रहा है। महाशिवरात्रि के लिए रात्रि में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए रात काटना भी आसान हो जाता है व संस्कृतिक कार्यक्रम का लाभ उठाते है। बीडीओ राजेश कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि की तैयारी शुरु है। 25 फरवरी को महोत्सव होगा, सभी तैयारी की जा रही है। पुजारी समुदाय निकालेगा झांकी मेहंदार महोत्सव के दिन पुजारी समुदाय के लोग अपनी झांकी निकालेंगे। प्रधान पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय ने बताया कि पुजारी समुदाय द्वारा झांकियां निकाली जाएंगी। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। झांकी सुबह 10 बजे निकाली जाएगी। महाशिवरात्रि को लेकर यहां होने वाले परेशानी से प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई है। नेपाल नरेश ने बनवाया था मंदिर कहा जाता है कि नेपाल के राजा महेंद्र ने बाबा महेंद्रनाथ मंदिर का निर्माण कराया था। वह कुष्ठ रोग से ग्रसित थे, वे राज्य छोड़कर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मेहंदार में प्रवास किया। शौच लगने पर पानी की तलाश में गंदा पानी मिला। इससे उनका कुष्ठ रोग ठीक हो गया। उन्होंने उस जगह की खुदाई कराई। खुदाई में शिवलिंग मिला। शिवलिंग की स्थापना कर मंदिर का निर्माण कराया। 551 एकड़ में पोखरा खुदवाया जो आज भी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें