महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर आयोजित होगा मेहंदार महोत्सव
सिसवन के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मेहंदार महोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है। यह महोत्सव जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित होगा। महोत्सव में राष्ट्रीय...

सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के एतिहासिक शिव मंदिर बाबा महेंद्रनाथ मंदिर मेंहंदार में आयोजित होने वाले मेहंदार महोत्सव की प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है। महोत्सव महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंगलवार की शाम आयोजित होगी महोत्सव जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा। मंदिर के महंत, पुजारी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी गई है। 2010 में मेहंदार आए सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली बार बाबा महेंद्रनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद इसे पर्यटन मानचित्र पर लाने की घोषणा की थी। 2017 सें महोत्सव का आयोजन हो रहा है। महोत्सव में आमंत्रित कलाकारों की प्रस्तुति के लिए बेहतर मंच बनाया गया है। महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के गजल व सूफी संगीत के कलाकार सत्यम कुमार को आमंत्रित किया गया है, जो अपना गजल व सूफी संगीत प्रस्तुत करेंगे। सीओ पंकज कुमार व बीडीओ राजेश कुमार ने बताया कि इसके अलावा स्थानीय स्तर के कलाकार भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। मेहंदार महोत्सव का उद्घाटन शाम 5:30 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम रात में 9:30 बजे तक होगा। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है, इसलिए इसके पूर्व संध्या पर मेहंदार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर मंदिर व कार्यक्रम स्थल की भव्य सजावट की जा रही है। कार्यक्रम को लेकर मंच को सजाया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।