यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा
सीवान में स्थानीय परिवहन सेवाओं द्वारा यात्रियों से नियमित किराए से अधिक रकम वसूली जा रही है। जब यात्री इसका विरोध करते हैं, तो झगड़े की स्थिति उत्पन्न होती है। प्रशासन की निष्क्रियता के कारण चालकों...

सीवान। स्थानीय परिवहन सेवाओं में यात्रियों से नियमित किराए से अधिक रकम वसूली जा रही है। कई बार जब यात्री विरोध करते हैं, तो उनके साथ बहस और झगड़े की नौबत आ जाती है। इस स्थिति को लेकर आम जनता का कहना है कि प्रशासन द्वारा इस पर कोई सख्त कदम नहीं उठाए जाने के कारण चालकों की मनमानी लगातार बढ़ रही है। कई यात्रियों ने शिकायत की है कि जब वे तय किराए से अधिक रकम देने से मना करते हैं, तो वाहन चालक उनसे बदसलूकी पर उतर आते हैं। यात्रियों के साथ तू-तू मैं-मैं होना आम बात हो गई है। यह स्थिति खासतौर पर रात के समय और भी गंभीर हो जाती है, जब यात्री मजबूरी में अधिक किराया चुकाने पर विवश होते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।