Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsJan Suraj Party Advocates Change for Bihar s Future in Marriage Hall Event

बिहार में बदलाव चाहते तो पहले अपने को बदलिए : जनसुराज

पचरुखी में जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने एक संवाद का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन प्रक्रिया पर चर्चा की। युवा अध्यक्ष आनंद मिश्र ने अच्छाई पर जोर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 23 Feb 2025 09:13 PM
share Share
Follow Us on
 बिहार में बदलाव चाहते तो पहले अपने को बदलिए : जनसुराज

पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड स्थित एक मैरेज हॉल में जनसुराज के कार्यकर्ता संवाद का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि बिहार में बदलाव चाहते हैं तो पहले अपने को बदलिए। उन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि पंचायत, प्रखंड व जिला स्तर के पदाधिकारियों द्वारा चयनित उम्मीदवार ही जनसुराज के प्रत्याशी बनेगें। उन्होंने पदाधिकारियों के सुझाव पर जिला प्रभारी राम पुकार मेहता को निर्देश दिया कि जो भी पदाधिकारी पार्टी मेँ अभिरुचि नहीं रखते उनके स्थान पर तुरंत दूसरे पदाधिकारी को चयनित करें। इस दौरान ध्यान रखा जाय कि जिस कोटि के पदाधिकारी को हटाया जाय उसी कोटि के पदाधिकारी रखा जाय। प्रदेश युवा अध्यक्ष आनंद मिश्र ने कहा कि अच्छाई से बुराई को जीता जा सकता है, पुराने साथियों का सम्मान हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कमियां हम सबमें हो सकती है, लेकिन किसी की कमी को ढूढ़ने की बजाय अपनी अच्छाई व लग्नशीलता को बढ़ाए ताकि हमारी कर्मठता के आगे उसकी बुराई न चल न सके। उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी बिहार की दशा व दिशा बदल सकती है। जिला मुख्य प्रवक्ता कृष्ण कुमार सिंह व पूर्व जिला अध्यक्ष इंतखाब अहमद ने पुराने साथियों को मजबूती से पकड़े रहने व संगठन की मजबूती के लिए विभिन्न सुझाव दिए। कार्यक्रम को प्रदेश कोर कमिटी के सदस्य इष्टदेव तिवारी, डॉ. शहनवाज, माधुरी कुशवाहा, जिला प्रभारी रामपुकार मेहता, जिला संयोजक जय करण मेहता व महिला जिलाध्यक्ष पिंकी देवी ने संबोधित किया। मंच संचालन पूर्व जिला संगठन महासचिव राजीव रंजन पांडेय ने किया। मौके पर प्रदीप कुमार सिंह, नरसिंघ चौहान, डॉ. मंजीत रंजन, नूर आलम सिद्धिकी, डॉ. सबीना, सत्येन्द्र चौधरी, अधिवक्ता गणेश राम, डॉ. सतीश राम, नंद जी राम, मुन्ना पांडेय, अरुण गुप्ता, अरविन्द पांडेय, राधेश्याम, आनंद गौड, रमेश यादव, आनंद सिंह, पुण्यदेव प्रसाद समेत सैकड़ों जनसुराजी साथी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें