Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsHistoric Bihar Budget Announced Focus on Farmers and Education

मखाना बोर्ड की स्थापना से मिलेगा किसानों को बल: भाजपा

सीवान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बजट पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। पश्चिम जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने इसे बिहार के लिए ऐतिहासिक बताया। मखाना बोर्ड की स्थापना से किसानों और व्यापारियों को लाभ...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानMon, 3 Feb 2025 03:06 PM
share Share
Follow Us on
 मखाना बोर्ड की स्थापना से मिलेगा किसानों को बल: भाजपा

सीवान, हिप्र। शहर के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को बजट को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप जिले के पश्चिम जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने बजट को बिहार के लिए ऐतिहासिक बताया और कहा मखाना बोर्ड की स्थापना कर इससे जुड़े किसानों से लेकर व्यापारियों को आर्थिक समृद्धि में विशेष बल मिलेगा। शोक कोशी के लिए विशेष योजना बनाएं जाने को लेकर केंद्र सरकार ने अपनी बिहार की चिंता को लेकर कितनी सजग है यह बताया है। कुल मिलाकर यह बजट बिहार के लिए विकास के नए आयाम को लिखेगा। पूर्व विधान पार्षद सह को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा बजट में किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है। राष्ट्रीय खाद प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान की स्थापना कर किसानों के उत्पादन में गुणवत्ता सुधार करने से किसानों के आय में वृद्धि होगी। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड को तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपए से किसानों को चिंता मुक्त करने का प्रयास किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में मेडिकल एवं आइआइटी में सीट बढ़ाने से छात्रों में काफी प्रसन्नता है। साथ ही, आईआईटी कॉलेज का विस्तार एवं सिट को बढ़ाने से छात्रों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार अवसर प्रदान करेगा। इस अवसर भूतपूर्व जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, कार्यालय प्रभारी सत्यम सिंह, अरुण भारती, बबलू सिंह, दीनानाथ पटेल, दुर्गा लाल सोनी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें