Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsHeavy Crowd at Mahendra Nath Temple for Vaishakhi Shivratri Celebration

बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में वैशाखी शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब

सिसवन के मेहंदार स्थित बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में वैशाखी शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने कमलदाह सरोवर में स्नान कर जलाभिषेक किया और सुखमय जीवन की कामना की। प्रशासनिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 27 April 2025 11:39 AM
share Share
Follow Us on
बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में वैशाखी शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब

सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड के शिव मंदिर बाबा महेंद्रनाथ मंदिर मेहंदार में शनिवार को वैशाखी शिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। शुक्रवार से ही दूरदराज के श्रद्धालुओं के मेहंदार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शनिवार की अहले सुबह से मंदिर के पट खुलते ही मेहंदार जय शिव व हर हर महादेव के जय घोष व मंदिर के घंटे की आवाज से गुजने लगा। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सुबह से ही लोग कमलदाह सरोवर में स्नान कर बाबा महेंद्रनाथ का अरधा से जलाभिषेक कर माथा टेक मन्नतें मांगी। पुजारी सत्येंद्र उपाध्याय, छोटन उपाध्याय, नीरज उपाध्याय व महंत तारकेश्वर गिरि ने बताया कि वैशाखी शिवरात्रि पर लोगों को अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना कर सुखमय जीवन की कामना की। वैशाखी शिवरात्रि को देखते हुए स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक तैयारी भी की गई थी। सिसवन, चैनपुर ओपी के अलावा जिले से भी पुलिस बल बुलाए गए थे। सीओ पंकज कुमार व बीडीओ राजेश कुमार मेला परिसर में गस्त करते रहे। कमलदाह सरोवर में स्नान कर किया जलाभिषेक दूरदराज व उत्तर प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं ने पवित्र कमलदाह सरोवर में स्नान कर बाबा महेंद्रनाथ का जलाभिषेक किया। छपरा, गोपालगंज व जिले के अलावा उत्तर प्रदेश के बलिया, देवरिया, आजमगढ़, गोरखपुर सहित दूरदराज के भी श्रद्धालु बाबा महेंद्रनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए मेहंदार पहुंचे थे। कुछ श्रद्धालु कांवर लेकर मेहंदार पहुंचे व बाबा महेंद्रनाथ की पूजा अर्चना का मन्नते मांगी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें