Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsGrand Launch of Devotional Song by Mata Vaishno Devi Darshan Samiti

धार्मिक व सामाजिक सेवाओं को समर्पित गीत का लोकार्पण

सीवान, एक संवाददाता। श्रीमाता वैष्णो देवी दर्शन समिति की ओर से धार्मिक व सामाजिक कार्यों को समर्पित एक विशेष गीत का भव्य लोकार्पण रविवार को किया गया। इस सीवान, एक संवाददाता। श्रीमाता वैष्णो देवी...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानMon, 21 April 2025 06:52 PM
share Share
Follow Us on
 धार्मिक व सामाजिक सेवाओं को समर्पित गीत का लोकार्पण

सीवान, एक संवाददाता। श्रीमाता वैष्णो देवी दर्शन समिति की ओर से धार्मिक व सामाजिक कार्यों को समर्पित एक विशेष गीत का भव्य लोकार्पण रविवार को किया गया। इस गीत को नागेश्वर दास उर्फ लाफिंग बुद्धा ने अपनी आवाज दी है। यह गीत अब यूट्यूब पर भी उपलब्ध है। लोकार्पण समारोह में समिति के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, संरक्षक अरविंद कुमार पांडेय, सचिव अनूप कुमार, सुधीर कुमार, संदीप कुमार यादव समेत कई सदस्य शामिल हुए। गीत के बोल स्वयं लाफिंग बुद्धा ने लिखे हैं। संगीत संयोजन शिवम यादव ने किया है। इस गीत में समिति की स्थापना से लेकर अब तक के धार्मिक और सामाजिक कार्यों को भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया है। गीत में दर्शाया गया है कि कैसे अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में समिति ने एक मजबूत आधार बनाया, जिसमें संरक्षक अरविंद कुमार पांडेय, विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु, सचिव अनूप कुमार और अन्य सदस्यों का निरंतर सहयोग मिलता रहा। समिति की लोकप्रियता अब बिहार के साथ-साथ यूपी व दिल्ली तक फैल चुकी है। सीवान, गोपालगंज, सारण, वैशाली, देवरिया, बलिया, गोरखपुर व दिल्ली से श्रद्धालु इस यात्रा का हिस्सा बनते हैं। प्रत्येक वर्ष सितंबर माह में यह यात्रा आयोजित की जाती है। इस बार 12वीं यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। रजिस्ट्रेशन का कार्य जारी है। आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को नि:शुल्क शामिल किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें