बढ़ रहा महिला संवाद का कारवां, 64,000 से अधिक महिलाएं शामिल
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। इस योजना के तहत, किसानों को एक फॉर्मर आईडी दी जानी है, जो उनके भूमि विवरण से जुड़ी होती है। फार्मर्स रजिस्ट्री पूर्ण कर किसानों को 12 डिजिट की आईडी दी जायेगी। इसके आधार...

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में महिला संवाद कार्यक्रम का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। जीविका सीवान के अनुसार, जिले में अब तक 64,000 से अधिक ग्रामीण गरीब महिलाएं सक्रिय रूप से शामिल हो चुकी हैं। बहरहाल, सीवान सदर, दरौंदा, सिसवन व गोरेयाकोठी प्रखंड समेत 16 प्रखंडों में महिला संवाद का आयोजन शुक्रवार को किया गया। डीपीएम जीविका कृष्णा कुमार गुप्ता ने सिसवन के माधोपुर गांव, गंगपुर सिसवन पंचायत के सितारा ग्राम संगठन का दौरा किया। यहां महिला संवाद में 260 से अधिक महिलाएं उपस्थित रहीं। महिलाओं ने न केवल अपनी स्थानीय समस्याएं साझा की, बल्कि अपने समुदाय के समग्र विकास को लेकर गहरी चिंताएं व ठोस सुझाव भी रखे। वहीं, डीपीएम ने बिहार सरकार की सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण की ऐतिहासिक यात्रा पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए आरक्षण, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, महिला सुरक्षा व पोषण से जुड़ी योजनाओं, स्थानीय स्तर पर महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता के प्रयासों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि सरकार लगातार यह सुनिश्चित की है कि महिलाओं की जरूरतों को नीति निर्माण में प्राथमिकता मिले, उन्हें सिर्फ लाभार्थी नहीं, भागीदार बनाया जाए। फिल्मों के माध्यम से दिखाया महिलाओं के जीवन में हुए बदलाव को गोरियाकोठी प्रखंड के 2 जीविका महिला ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। पहला कार्यक्रम अंजलि महिला जीविका ग्राम संगठन द्वारा सरेया पोखर, सरारी दक्षिण में आयोजित किया गया। सामुदायिक समन्वयक किरण कुमारी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से महिलाओं के जीवन में आए बदलावों को फिल्मों के माध्यम से दिखाया गया। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ महिलाएं कैसे ले सकती हैं पर केंद्रित लीफलेट का वितरण भी किया गया। दूसरा कार्यक्रम गोदावरी जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा मध्य विद्यालय कर्णपुरा में हुआ। बीपीएम परिमल कुमार ने बताया कि प्रखंड में कुल 144 ग्राम संगठनों में संवाद कार्यक्रम का आयोजन होना है, 15 कार्यक्रमों का आयोजन शुक्रवार तक किया जा चुका है। मंच संचालन निधि व धन्यवाद ज्ञापन रुपेश कुमार ने किया। जीविककर्मी राजेश कुमार व निर्मला कुमारी आदि उपस्थित थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।