Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsElevator and Escalator Operations Halted at Siwan Junction Due to Safety Concerns

जंक्शन पर एस्केलेटर व लिफ्ट का संचालन बंद होने से यात्री परेशान

सीवान जंक्शन पर एस्केलेटर और लिफ्ट का संचालन बंद कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की संख्या में वृद्धि और सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया गया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानMon, 24 Feb 2025 02:41 PM
share Share
Follow Us on
 जंक्शन पर एस्केलेटर व लिफ्ट का संचालन बंद होने से यात्री परेशान

सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय जंक्शन पर लगे एस्केलेटर व लिफ्ट के संचालन पर इन दिनों रोक लगा दी गयी है। एस्केलेटर व लिफ्ट का संचालन बंद होने से यहां से यात्रा प्रारंभ व समाप्त करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में स्थानीय जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एस्केलेटर और 2 व 3 पर लिफ्ट लगाया गया है। ऐसे में लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा होने के बाद भी यात्रियों को फुट ओवरब्रिज से जाना पड़ रहा है। फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने और उतरने में बुजुर्ग यात्रियों व सामान सहित यात्रा करने वाले परिवार वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। हालांकि, जंक्शन पर लगे एस्केलेटर व लिफ्ट के बंद होने के पीछे यात्रियों की सुरक्षा कारण बताया जा रहा है। अच्छी बात यह है कि यात्रियों की इसकी जानकारी के लिए एस्केलेटर व लिफ्ट का संचालन बंद करते हुए ठीक इसके आगे एक नोटिश भी लगाया गया है। इसपर लिखा गया है कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ी) व लिफ्ट बंद है। भीड़ कम होने के बाद ही संचालन हो सकेगा शुरू बताया गया कि जंक्शन पर इन दिनों यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गयी है। एक अनुमान के मुताबिक करीब 25 फीसदी यात्री संख्या में वृद्धि पायी जा रही है। इनमें सभी आयुवर्ग के यात्रियों की संख्या शामिल है। बताया जा रहा है कि फिलहाल लिफ्ट व एस्केलेटर खुलने की कोई समय भी निश्चित नहीं है। भीड़ में कमी आने के बाद ही रेलवे लिफ्ट व एस्केलेटर के संचालन शुरू होने की उम्मीद है। क्या कहते हैं पीआरओ वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि इन दिनों प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने वाले श्रद्धालु यात्रियों को लेकर यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण एस्केलेटर व लिफ्ट का संचालन बंद कर दिया गया है। यात्रियों की संख्या में कमी होने के बाद ही एस्केलेटर व लिफ्ट का संचालन शुरू किया जा सकेगा। सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें