Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsAnnual Nirankari Sant Samagam Held in Hussainganj Thousands Attend

नव वर्ष पर हुआ निरंकारी संत समागम का आयोजन

हुसैनगंज में बुधवार को वार्षिक निरंकारी संत समागम का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानThu, 2 Jan 2025 12:44 PM
share Share
Follow Us on
नव वर्ष पर हुआ निरंकारी संत समागम का आयोजन

हुसैनगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के हुसैनगंज बल्ली मोड़ के पास स्थित खेल मैदान में बुधवार को वार्षिक निरंकारी संत समागम का आयोजन हुआ। आयोजन में हुसैनगंज प्रखंड समेत, आसपास के गांव व जिले से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। तय समय पर सुबह ग्यारह बजे कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग अलग बैठने की व्यवस्था की गई थी। नववर्ष के अवसर पर होने वाले इस संत समागम की अध्यक्षता कैंथल हरियाणा से आये केंद्रीय प्रचारक श्री आर के जुनेजा ने की एवं मंच संचालन सिवान के सोनू सिंह ने किया। मिशन के स्थानीय संयोजक रमेश सिंह ,हुसैनगंज के व्यवस्थापक ओमप्रकाश जी , क्षेत्रीय संचालक उमेश पाण्डेय, ज्ञान प्रचारक विधाशंकर सिंह सहित करीब तीन हजार श्रद्धालु उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें