राजद कार्यालय में शोकसभा का आयोजन
सीतामढ़ी में राजद कार्यालय में रविवार को दिवंगत वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राम जिनीस यादव की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा ने पार्टी को हुए नुकसान पर दुख...

सीतामढ़ी। जिला राजद कार्यालय में रविवार को जिला अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में वरीय जिला उपाध्यक्ष स्व राम जिनीस यादव के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि राजद परिवार अपना एक महत्वपूर्ण सिपाही खो दिया, उनके इस तरह चले जाने से पार्टी को बहुत क्षति हुई है। इस अवसर पर जिला प्रधान महासचिव मो जलालुद्दीन खा, प्रदेश महिला नेत्री सीमा गुप्ता, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम कैलाश शाह, महिला सेल की जिला प्रधान महासचिव वंदना देवी, वरीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ,वरीय नेता राजीव कुमार भंडारी, गौहर शमी, सम्राट संतोष, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मृत्युंजय आदि मौजूद थे। ,जिला महासचिव घनश्याम यादव, शक्षिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र महतो ,मेराज अली आदि ने राम जीनिस यादव के तैलीय चत्रि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।