आरोपी को पकड़ने गए गृहरक्षक पर चाकू से हमला, हमलावर गिरफ्तार
पुपरी में मद्य निषेध अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार करने गए गृह रक्षक पर चाकू से हमला किया गया। हमलावर सुरेश मंडल को पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया। जख्मी गृह रक्षक देवेंद्र राय का इलाज पीएचसी...

पुपरी। मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस पदाधिकारी के साथ गए गृह रक्षक पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। हालांकि हमलावर को पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जख्मी गृहरक्षक देवेंद्र राय का इलाज पीएचसी में की गई। इस घटना को लेकर एसआई शैलेश कुमार ने थाने में एफआईआर कराई है। इसमें गिरफ्तार हमलावर अलीनगर बेदौल वार्ड 13 निवासी दीपलाल मंडल के पुत्र सुरेश मंडल उर्फ विक्की को नामजद आरोपी बनाया गया है। एसआई शैलेश ने आवेदन में बताया है कि पुपरी थाना कांड संख्या 364/24 (मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम) के नामजद आरोपी दीपलाल मंडल के पुत्र सियावर मंडल के गिरफ्तारी को लेकर गृहरक्षक बलों के साथ छापेमारी उसके घर पर किया। आरोपी भागने में सफल रहे। घर के पास एक व्यक्ति नम्बर घिसा हुआ बाइक पर बैठा था। उससे बाइक से सम्बंधित कागजात मांगा। उसने संतोषजनक जबाब नही दिया और वह भागने का प्रयास किया। इसे गृहरक्षक ने पकड़ लिया। इसी क्रम में वह व्यक्ति जेब से चाकू निकालकर हमला कर दिया। चाकू कलाई पर लगा। फिर भी उसे पकड़ लिया गया है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार सुरेश मंडल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।