पूर्व के विवाद में मारपीट, नौ लोग जख्मी
पुपरी में पूर्व विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें नौ लोग घायल हो गए। घायलों में गाढ़ा गांव की ममता देवी, गोनौर महतो की सुमिता देवी, और अन्य शामिल हैं। सभी का इलाज पीएचसी पुपरी में किया...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीSun, 23 Feb 2025 01:39 AM

पुपरी। पूर्व विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में नौ लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में गाढ़ा गांव के जगदीश महतो की पत्नी ममता देवी, गोनौर महतो की पत्नी सुमिता देवी, पुत्र राजा महतो, जितेंद महतो, उसकी पत्नी सुनीता देवी, राजेश कुमार महतो, विश्वनाथ चौधरी, उसकी पत्नी भुलकन देवी व बेदौल गांव के सुरेश मंडल की पत्नी नीलम देवी शामिल हैं। उक्त जख्मी लोगों का इलाज पीएचसी पुपरी में किया गया है। चिकित्सक ने गम्भीर रूप से जख्मी विश्वनाथ चौधरी को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।