Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsImproving Healthcare Services Surprise Inspection at Sitamarhi Hospital

सदर अस्पताल में सुधार की पहल, एसडीओ ने दिए दिशा-निर्देश

सीतामढ़ी के सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रशासन ने सख्त पहल की है। डीएम रिची पाण्डेय के निर्देश पर एसडीओ संजीव कुमार ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। कई अनियमितताओं को...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीSun, 27 April 2025 03:05 AM
share Share
Follow Us on
सदर अस्पताल में सुधार की पहल, एसडीओ ने दिए दिशा-निर्देश

सीतामढ़ी। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर सख्ती से सक्रिय पहल शुरु कर दी गई है। शनिवार को डीएम रिची पाण्डेय के निर्देश पर सदर एसडीओ संजीव कुमार ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी अनियमितताओं को चिन्हित किया गया, जिनपर तत्काल सुधार हेतु निर्देश दिए गए। एसडीओ ने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें। निरीक्षण के समय यह देखा गया कि बीते दिन का रोस्टर अद्यतन नहीं था तथा कुछ चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं पाए गए। इसके बावजूद, एसडीओ ने अस्पताल प्रबंधन की सकारात्मक भावना की सराहना की और आशा व्यक्त की कि सुधार की दिशा में शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएंगे। अस्पताल प्रशासन ने भी अपनी ओर से आश्वस्त किया कि सभी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।

विशेष रुप से, अस्पताल में उपस्थिति व्यवस्था को सुदृढ़ करने, चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, और आकस्मिक अवकाश की सही जानकारी दर्ज करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। कई एएनएम कर्मियों की ड्यूटी अनुपस्थिति की समस्या को भी गंभीरता से लिया गया है, और इसके समाधान के लिए बेहतर ड्यूटी प्रबंधन प्रणाली लागू की जा रही है।

बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था बनाना प्रशासन की प्राथमिकता:

एसडीओ संजीव कुमार ने निरीक्षण के दौरान कहा कि सदर अस्पताल आमजन के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है और यहाँ बेहतर व्यवस्था बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर निरीक्षण जारी रहेगा।

अस्पताल प्रशासन ने भी पूरी तत्परता से सुधार की प्रक्रिया शुरु करने का सख्त निर्देश दिया गया। प्रतिदिन का रोस्टर समय पर अपडेट करने के साथ सभी कर्मियों की उपस्थिति की निगरानी करने को कहा गया। मरीजों के लिए प्रतीक्षालय, पेयजल सुविधा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान के साथ स्वास्थ्यकर्मियों के लिए नियमित प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर सेवा गुणवत्ता में सुधार लाने की बात कही गयी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें