Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsSuspect Escapes Police Custody in Dehri Third Incident in a Week Raises Security Concerns

डेहरी नगर थाने की पुलिस की अभिरक्षा से आरोपित फरार

मामले में डेहरी थाना पुलिस की लापरवाही आ रही है सामनेफ्तार कर थाने लायी थी। इस दौरान पुलिस की तमाम सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए आरोपित फरार हो गया। इस बावत पूछे जाने पर

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSat, 26 April 2025 08:05 PM
share Share
Follow Us on
डेहरी नगर थाने की पुलिस की अभिरक्षा से आरोपित फरार

सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डेहरी नगर थाना पुलिस कस्टडी से एक आरोपित शुक्रवार शाम फरार हो गया। पिछले एक सप्ताह में तीन आरोपित पुलिस कस्टडी से फरार हुए हैं। ऐसे में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस कस्टडी से आरोपित का फरार होना पुलिस की लापरवाही को साफ दर्शाता है। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम डेहरी पुलिस द्वारा लड़की भगाने के आरोपित को गिरफ्तार कर थाने लायी थी। इस दौरान पुलिस की तमाम सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए आरोपित फरार हो गया। इस बावत पूछे जाने पर डेहरी नगर थानाध्यक्ष द्वारा कुछ भी बताने से इंकार किया गया। ऐसे में जाहिर होता है कि उनके द्वारा घटना को छुपाया जा रहा है। फरार आरोपित शाहनवाज फारूकी डेहरी वार्ड नंबर 25 अंबेदकर चौक का निवासी बताया गया है। जिस पर लड़की भगाने का आरोप है। वहीं घटना की पुष्टि एसपी रौशन कुमार ने की। उन्होंने बताया कि डेहरी पुलिस द्वारा लड़की को भगाने के आरोपित को गिरफ्तार कर थाने लाया गया था। तभी मौका देखकर वह फरार हो गया। आरोपित को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। विदित हो कि पिछले एक सप्ताह में तीसरा आरोपित पुलिस कस्टडी से फरार होने में सफल रहा है। इसके पहले काराकाट थाना क्षेत्र के बाराडीह से शराब बिक्री करने में अशोक कुमार साह को उत्पाद पुलिस ने दबोचा था। जिसे न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी निकाल फरार हो गया था। हालांकि पुलिस दबिश के कारण तीन दिनों बाद उसने कोर्ट में सरेंडर किया था। वहीं काराकाट पुलिस द्वारा एक आरोपित को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। कागजात तैयार करने के दौरान उक्त आरोपित फरार हो गया था। उक्त दोनों आरोपित कोर्ट परिसर के समीप से फरार हुए थे। लेकिन, डेहरी थाना से आरोपित का फरार होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें