Sudden Weather Change in Rohtas Rain Brings Relief from Heat and Alerts Issued मौसम का बदला मिजाज, जिले की कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsSudden Weather Change in Rohtas Rain Brings Relief from Heat and Alerts Issued

मौसम का बदला मिजाज, जिले की कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश

पेज चार की बॉटम बारिश पूर्व डेहरी में था 43 डिग्री से अधिक तापमान, बारिश होने पर लोगों को मिली बड़ी राहत वन विभाग व मनरेगा के तहत लगाए गए पौधों को मिली संजीवनी, कल 10 प्रखंडों में रेड अलर्ट ...

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSun, 27 April 2025 06:47 PM
share Share
Follow Us on
मौसम का बदला मिजाज, जिले की कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश

सासाराम, नगर संवाददाता। रोहतास जिले में रविवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर बाद बादल घुमड़ने लगे। शाम तक झमाझम बारिश होने लगी। जिले की अधिकांश इलाकों में बारिश हुई है। बारिश के दौरान 40-50 किमी तक की रफ्तार से हवा चल रही थी। मौसम के बदले मिजाज से गर्मी और लू से लोगों को राहत मिली। वहीं तापमान में भी गिरावट आई। पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा था। लेकिन रविवार को बारिश के बाद में उसमें कमी देखी गई। अगले कुछ दिनों तक राहत की उम्मीद की जा रही है। क्योंकि सोमवार को मौसम विभाग ने जिले की 10 प्रखंडों में बारिश, ओलावृष्टि व वज्रपात के लिए रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को डेहरी राज्य का सबसे गर्म शहर था। डेहरी में रविवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। गया के साथ रविवार डेहरी राज्य का सबसे अधिक तापमान वाला शहर था। इस सप्ताह में यह दूसरा दिन था, जब डेहरी का तापमान राज्य में सबसे अधिक था। लेकिन डेहरी में झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली है। अगले कुछ दिनों में भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। वज्रपात की संभावना को देखते हुए किसानों से खेतों में न जाने का आग्रह किया गया है। कहा गया है कि बारिश के दौरान किसान अपने खेतों में न जाएं। मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें। लोगों से बारिश के दौरान ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभे से दूर रहने की सलाह दी गई है। खुले में रहने की जगह पक्के मकान में शरण लेने की सलाह मौसम विभाग द्वारा दी गई है। वहीं बिहार मौसम केंद्र द्वारा 28 अप्रैल को वज्रपात के साथ तेज हवाओं के चलने व ओलावृष्टि की ऑरेंज व रेड अलर्ट जारी की गई है। इसमें जिले के 10 प्रखंड शामिल हैं। सोमवार को रोहतास, सासाराम, चेनारी, करगहर, कोचस, राजपुर, नोखा, संझौली, बिक्रमगंज व सूर्यपुरा प्रखंडों के लिए रेड अलर्ट जारी की गई है। बारिश से सबसे अधिक फायदा वन विभाग व मनरेगा के तहत लगाये गए पौधों को हुई है। वहीं जंगलों में सूख रहे पौधों को भी बारिश ने संजीवनी का काम की है। हालांकि बारिश के दौरान लतर वाले सब्जी के पौधों के नुकसान की आशंका जतायी जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।