शशिरंजन बने महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के संयोजक
(युवा पेज) कुलपति एवं कुलसचिव को पत्र के माध्यम से दी है। कर्मचारी महासंघ द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया है कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय

सासाराम, नगर संवाददाता। रोहतास महिला कॉलेज सासाराम के शशिरंजन को बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के वीकेएसयू का संयोजक बनाया गया है। कर्मचारी महासंघ के महामंत्री द्वारा इसकी जानकारी वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव को पत्र के माध्यम से दी है। कर्मचारी महासंघ द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया है कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री के त्यागपत्र दिए जाने के कारण संघ नेतृत्व विहीन हो गया था। जिससे कर्मचारियों की परेशानी बढ़ रही थी। अत: बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ की बृहद परिषद द्वारा शशिरंजन को अगले चुनाव तक के लिए कनवेनर नियुक्त किया गया है। कर्मचारियों की समस्या के समाधान हेतु महासंघ द्वारा शशिरंजन को अधिकृत किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।