Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsRohtas Bar Association Elections Voting for Key Positions on May 7

रोहतास बार एसोसिएशन चुनाव में चार पदों पर ही डाले जाएंगे वोट

सासाराम, निज संवाददाता।राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, अजय कुमार सिन्हा, वासुदेव नारायण सिंह व देवेन्द्र कुमार चौबे के बीच टक्कर होगी। महासचिव के एक पद के

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSat, 26 April 2025 06:35 PM
share Share
Follow Us on
रोहतास बार एसोसिएशन चुनाव में चार पदों पर ही डाले जाएंगे वोट

सासाराम, निज संवाददाता। रोहतास बार एसोसिएशन चुनाव में चार पदों पर ही वोट डाले जाएंगे। वहीं अन्य पदों पर पदाधिकारी व सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शनिवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित थी। विभिन्न पदों के लिए वोट सात मई को डाले जाएंगे और उसी दिन मतगणना होगी। इसकी जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी दिनेश कुमार सिन्हा ने बताया कि अध्यक्ष के एक पद पर मुक्तिनारायण तिवारी व अरविंद कुमार के बीच मुकाबला होगा। वहीं उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, अजय कुमार सिन्हा, वासुदेव नारायण सिंह व देवेन्द्र कुमार चौबे के बीच टक्कर होगी। महासचिव के एक पद के लिए राजकुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह व मनोज कुमार सिन्हा के बीच मुकाबला होगा। इसी तरह अंकेक्षक के पद पर कृष्ण कुमार यादव, प्रदीप कुमार सिंह व व्रजनंदन पांडेय के बीच टक्कर होगी। बताया कोषाध्यक्ष पद पर मिथिलेश कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव पद पर संजय कुमार सिंह, शरीफ अंसारी, अखिलेश कुमार, सहायक सचिव पद पर जनकराज किशोरी, अनिल कुमार सिंह व सुनील कुमार निर्विरोध चुने गए। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य के लिए राघवेंद्र कुमार सिंह, गोपाल ठाकुर, सरोज कुमार, राकेश कुमार, उमेश कुमार, सरदार सर्वजीत सिंह, विजलेंस कमेटी में नरेन्द्र कुमार सिंह व श्याम सुंदर प्रसाद श्रीवास्तव तथा लाइब्रेरी कमेटी के लिए राजेश सिन्हा, विनोद कुमार गोंड व संत हेमंत सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें