डीएम ने चेनारी के कार्यक्रम पदाधिकारी को हटाया
(पेज तीन की फ्लायर)र पाठक को हटा दिया है। उन्हें डीआरडीए में योगदान करने का निर्देश जारी किया गया है। शिवसागर के कार्यक्रम पदाधिकारी को चेनारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कहा गया है कि जब तक...

सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। कार्य में लापरवाही बतरने के आरोप में चेनारी प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी(पीओ) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। डीएम ने जांच रिपोर्ट के आधार पर चेनारी के कार्यक्रम पदाधिकारी रामेश्वर कुमार पाठक को हटा दिया है। उन्हें डीआरडीए में योगदान करने का निर्देश जारी किया गया है। शिवसागर के कार्यक्रम पदाधिकारी को चेनारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कहा गया है कि जब तक चेनारी में पोस्टिंग नहीं होता है, तब तक शिवसागर के कार्यक्रम पदाधिकारी अतिरिक्त कार्य को देखेंगे। डीएम की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। बताया जाता है कि चेनारी के कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा मनरेगा से संबंधित कार्यों में रूचि नहीं ली जा रही थी। बार-बार निर्देशित किए जाने के बाद भी कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही थी। जिस कारण मनरेगा का काम पिछड़ रहा था। इसस संबंधित रिपोर्ट मिलने पर डीएम उदिता सिंह ने कार्रवाई की है। उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडेय ने बताया कि चेनारी के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी की कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी। उन्हें कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया गया। बावजूद इसके उनके काम में कोई सुधार नहीं हुआ। मास्टर रॉल निकालने से लेकर पंचायतों में खेल मैदान निर्माण में उनके द्वारा रूचि नहीं ली जा रही थी। प्रखंड अंतर्गत कर्मियों पर उनका नियंत्रण नहीं था। जिला द्वारा जारी निर्देशों का भी अनुपालन नहीं किया जा रहा था। मामले में मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा उनके द्वारा बरती जा रही लापरवाही से संबंधित रिपोर्ट सौंपी गई थी। जिसे अनुशंसित कर डीएम को उपलब्ध कराया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।