रूद्र महायज्ञ की निकाली गई भव्य कलश यात्रा
सुंदर गांव में रविवार को रुद्र महायज्ञ और भगवान शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ों कुंवारी कन्याएं और महिलाओं ने कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। यात्रा काली मंदिर से...

दावथ, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की सुंदर गांव में रुद्र महायज्ञ सह भगवान शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। इस दौरान सैकड़ों कुंवारी कन्याएं और सुहागवती महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण की। सात दिवसीय महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। रविवार सुबह उक्त शोभा यात्रा काली मंदिर सुंदर गांव से प्रारंभ होकर कई गांवों का भ्रमण करते हुए होते हुए काव नदी की बभनौल घाट पहुंची। लक्ष्मी नारायण जीयर स्वामी जी महाराज व विद्वान पंडित यज्ञाचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वरुण देव का आह्वान कर कलश में जल संग्रह कराया। इसके बाद कलश यात्रा नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर में पहुंची। जहां कलश को यज्ञ पंडाल में स्थापित किया गया। वहीं महायज्ञ के लिए यज्ञ स्थल पर भव्य पंडाल बनाए गए हैं। वहीं, श्रीमद्भागवत कथा के लिए अलग पंडाल का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम के दौरान वृंदावन से आए कथावाचक द्वारा प्रतिदिन भागवत कथा सुनायी जाएगी। मनोरंजन के लिए खेल-तमाशा की भी व्यवस्था की गई है। शोभा यात्रा में संत-महात्मा रथ पर सवार थे। रथ के आगे स्थानीय ग्रामीण हाथों में पताका लिए जयघोष करते चल रहे थे। सात दिवसीय महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना है। फोटो नंबर- 12 कैप्शन- काव नदी तट पर जलभरी के लिए पहुंची महिलाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।