आतंकी हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में निकाला कैंडिल मार्च
दिनारा,एक संवाददाता।ला उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, दीनानाथ सिंह, बृज बिहारी सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, विंध्याचल केशरी, महाराणा प्रताप सिंह

दिनारा,एक संवाददाता। जम्मू कश्मीर की पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों व नागरिकों के सम्मान में शनिवार शाम कैंडिल मार्च निकाला गया। नेतृत्व भाजपा नेता राजेंद्र सिंह ने किया। बताया जाता है कि कैंडिल मार्च महावीर स्थान से ब्लॉक तक निकाली गई। इस दौरान आतंकवाद समर्थक देश पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। मौके पर उपमुख्य पार्षद विवेकानंद पांडेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, दीनानाथ सिंह, बृज बिहारी सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, विंध्याचल केशरी, महाराणा प्रताप सिंह,महेंद्र तिवारी, जयराम गुप्ता, अनीश कुमार सिंह, संगम बैठा आदि थे। वहीं निरंजन कुमार राय के नेतृत्व में प्रखंड सह अंचल गेट के समक्ष श्रद्धांजलि सभा की गई। कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता की मांग की। पाकिस्तानी झंडे को जलाया गया। मौके पर पूर्व उप प्रमुख गोपाल साह, संतोष कुमार सिंह, चुनमुन चौधरी, रामचन्द्र राम आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।