विवाहिता की हत्या में ससुराल के पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी
नासरीगंज, एक संवाददाता।भनडीह गांव के रामावतार सिंह के पुत्र विकास कुमार उर्फ देवव्रत कुमार से हिन्दू रीति-रिवाज से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से

नासरीगंज, एक संवाददाता। हल्दी बिगहा गांव में विवाहिता की हत्या मामले में पिता डेहरी थाना क्षेत्र के महादेवा निवासी हरिद्वार सिंह ने स्थानीय थाने में ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि पुत्री सोनी कुमारी की शादी बभनडीह गांव के रामावतार सिंह के पुत्र विकास कुमार उर्फ देवव्रत कुमार से हिन्दू रीति-रिवाज से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही मेरी पुत्री को उसके पति विकास कुमार उर्फ देवव्रत कुमार, ससुर रामवतार सिंह, सास सुशीला देवी, जेठ विनय कुमार और जेठानी शोभा देवी द्वारा दहेज के लिए गाली-गलौज व मारपीट कर प्रताड़ित की जा रही थी। इसकी सूचना मेरी पुत्री द्वारा दी गई थी। इसके बाद हमलोगों ने वहां जाकर समझाया-बुझाया था। कुछ दिनों बाद मेरी पुत्री ने एक बच्ची को जन्म दी थी। बच्ची जनने के बाद फिर से पुत्री के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाने लगी। दहेज के रूप में चार से पांच लाख रुपये और सोने के गहने की मांग कर रहे थे। गत 24 अप्रैल को सूचना मिली कि पुत्री की हत्या कर शव को ससुराल में छोड़कर सभी फरार हो गये हैं। तब मैने इसकी सूचना थाने को दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि विवाहिता की हत्या में उसके पिता ने ससुराल के पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।