साले को ससुराल पहुंचाने जा रहे बहनोई की सड़क हादसे में मौत
ताजपुर में एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय शुभम कुमार की मौत हो गई। वह अपने दो साले को ससुराल छोड़ने जा रहा था जब उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें ताजपुर...

ताजपुर (समस्तीपुर), निसं। बंगरा थाना क्षेत्र के राजधानी रोड अवाबकरपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक शुभम कुमार (28) की मौत हो गई। शुभम तिसिऔता (वैशाली) थाना क्षेत्र के चपता गांव के रवींद्र कुमार शर्मा का पुत्र था। बाइक पर पीछे बैठे दोनों बच्चे आयुष (12) और वेदांत (10) गंभीर रूप से जख्मी हो गये। दोनों को ताजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, शुभम दोनों साले को लेकर ससुराल पहुंचाने जा रहा था। संतुलन बिगड़ जाने के कारण सड़क किनारे पेड़ से बाइक टकरा गयी। लोगों ने सभी को ताजपुर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर बंगरा पुलिस व परिजन भी ताजपुर अस्पताल पहुंचे। वहीं दोनों मासूम बच्चोंं का उपचार कराया जा रहा है। वहीं युवक ससुराल और गांव में मातम पसरा हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।