पैसे को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद
चकमेहसी के मालीनगर गांव में तीन सहोदर भाई-बहन के शव कुएं से मिले। इनके माता-पिता में विवाद चल रहा था। चंदन ने हाल ही में नया ऑटो खरीदा था, जिससे विवाद बढ़ा। चंदन की बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय...

चकमेहसी। चकमेहसी थाना अंतर्गत मालीनगर गांव में मृतक तीनों सहोदर भाई बहन के माता पिता में आपसी मनमुटाव चल रहा था। लोगो की माने तो चंदन ने बीते दिनों अपना पुराना ऑटो बेचा था। ऑटो बिकने से मिली राशि से पत्नी अपने मायका में पिता को कुछ राशि देकर आर्थिक मदद करना चाहती थी। लेकिन चंदन ने शनिवार को फिर से नया ऑटो खरीद कर घर लाया था। स्थानीय लोगो ने दबी जुबान बताया की घर लौटने पर शनिवार की शाम पति पत्नी में जमकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों सोने चले गए। इसी बीच देर रात तीनों बच्चा के गायब होने की बात कह महिला ने शोर मचाया। जिसके बाद रात से ही पुलिस छानबीन में जुट गई थी।
चंदन ने अंतरजातीय विवाह कर सीमा को बनाया था अपनी दुल्हन
चंदन की सीमा देवी से दूसरी शादी थी। लोगो के अनुसार चंदन की पहली पत्नी उसे छोर कर चली गई। जिससे कोई बच्चे नहीं था। बाद में चंदन ने वारिसनगर के चंदौली के सीमा देवी से अंतरजातीय विवाह किया था। जिससे तीन बच्चे थे। बताया गया है की चंदन भी अक्सर नशा का सेवन करने का शिकार था।
बच्चों के शव निकालने में मदद करने पर युवक को किया पुरस्कृत
मालीनगर में तीनों बच्चे के शव को कुआं से निकालने में मालीनगर के चंदन कुमार पासवान ने पुलिस की मदद की। चंदन के साहसिक प्रयास कर तीनो बच्चे के शव को बारी बारी से बाहर निकाला। पुलिस की मदद करने के लिए युवक को थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने 2100 नगद राशि देकर पुरस्कृत किया है।
गांव में पसरा सन्नाटा,चंदन की बहन का रो-रोकर बुरा हाल
चकमेहसी। मालीनगर में एक ही परिवार के तीन बच्चो के गायब होने व उसके बाद शव बरामद होने की सूचना से क्षेत्र के लोगो में तरह तरह की चर्चा होते रही। घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। घटना के बाद अपने ससुराल से पहुंची चंदन की बहन मालती का रो रोकर बुरा हाल था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।