शराब मामले के आरोपी को पकड़ने पर पुलिस से उलझे परिजन व रिश्तेदार
दलसिंहसराय में शराब मामले में गिरफ्तार आरोपी को छुड़ाने पहुंचे आरपीएफ इंस्पेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की मां, बहन और एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों...

दलसिंहसराय। शराब मामले में गिरफ्तार आरोपी को थाना से जबरन छुड़ाने पहुंचे एक आरपीएफ इंस्पेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं इंस्पेक्टर के अलावे शराब मामले के आरोपी की मां, बहन एवं एक अन्य व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस सम्बंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार की रात्रि में दलसिंहसराय पुलिस थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम के नेतृत्व में शराब मामले में आरोपी शहर के मालगोदाम रोड के चाकलोकमान, वार्ड 26 निवासी दिलीप झा के पुत्र मनोरंजन झा की गिरफ्तारी करने गई थी। जहां आरोपी की मां मधु देवी और बहन वर्षा कुमारी ने देर तक घर का दरवाजा नहीं खोला था। वहां पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। काफी प्रयास के बाद आरोपी मनोरंजन झा को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जहां मनोरंजन की बहन वर्षा कुमारी, मां मधु देवी, बेगूसराय जिला के मंसूरचक थाना क्षेत्र के अहियापुर निवासी नवल किशोर चौधरी के पुत्र पोरस कुमार जो आरोपी मनोरंजन झा का जीजा है और उसके साथ आये बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा गांव निवासी विजय चौधरी के पुत्र सुजीत कुमार ने गिरफ्तार मनोरंजन को जबरन छुड़ाने के उद्वेश्य से महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ हाथापाई के साथ दुर्व्यवहार किया। जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में उक्त के अलावे मनोरंजन की बड़ी बहन समेत अन्य दो अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। बताया गया कि वे दोनो थाना से निकल भागने में सफल रहे। डीएसपी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार सभी आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।