सर्वे में गड़बड़ी को ले किया प्रदर्शन
सिंघिया में पीएम आवास सर्वेक्षण कार्य के दौरान अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए लोगों ने प्रदर्शन किया। मुखिया और आवास सहायक के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें घर नहीं दिया...
सिंघिया। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों चल रहे पीएम आवास सर्वेक्षण कार्य में अवैध वसूली की चर्चा जोर-शोर से चल रही है। सोमवार को विष्णुपुर डीहा पंचायत के लोगों ने पंचायत से जुलूस में चलकर प्रखंड कार्यालय पहुंच कर पंचायत मुखिया ललित राम, आवास सहायक सीमा कुमारी व विकास मित्र कमलेश्वर सरदार के विरुद्ध आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। वहीं प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। मौके बिरजू कुमार ने बताया कि हम सभी चौपाल जाति से है। हम सभी को रहने के लिए घर नहीं है। अधिकांश लोग मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं। सभी महादलित वर्ग से है। आवास सहायक और विकास मित्र हमलोगों से कहता है आपलोग महादलित नहीं है आप सभी का बाद में सर्वे किया जाएगा। वहीं जिन लोगों का पूर्व से पक्का मकान है उनका रूपए लेकर नाम जोड़ दिया जाता है। मौके पर इन लोगों ने जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन करने वालों में रणवीर चौपाल, शंकर चौपाल, सूरज चौपाल, नरेश चौपाल, सुनीता दावी आदि शामिल थे। इस संदर्भ पंचायत के मुखिया रामललित राम ने कहा कि जो आरोप गलत है, सभी जरूरतमंद लोगों का नाम जल्द जोड़ दिया जाएगा। आवास सहायक सीमा कुमार ने कहा कि वसूली का आरोप पूरी तरह से गलत है। लोगों का नाम नि:शुल्क जोड़ा जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।